{"_id":"5bdcba94bdec22693a66442c","slug":"201541192340-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेंसिंग में करंट छोड़ने की धमकी पर हंगामा, बंद कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेंसिंग में करंट छोड़ने की धमकी पर हंगामा, बंद कराया काम
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बाकरगंज में कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगा रही अमेजो वेस्ट सोल्यूशंस कंपनी के कर्मचारियों ने प्लांट के आसपास करंट छोड़ने की बात कही तो वहां के लोग आक्रोशित हो गए। गुस्से में उन्होंने प्लांट की फेंसिंग उखाड़ दी और धरने पर बैठकर काम रुकवा दिया। उन्होंने आवास मिलने के बाद ही काम शुरू होने की बात कही। मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद प्लांट पर काम शुरू हो सका।
बाकरगंज ट्रंचिंग ग्राउंड पर लंबे समय से शहर का कूड़ा डाला जा रहा है। गंदगी के चलते कई लोगों की मौत होने के बाद समाज सेवा मंच ने एनजीटी में मामला उठाया तो वहां कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। प्लांट लगाने के लिए नगर निगम ने ट्रंचिंग ग्राउंड पर अवैध रूप से बने 50 से अधिक मकान भी धराशायी कर दिए। इन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डूडा से आवास दिलाने का वादा किया गया। अब तक न तो इन लोगों को आवास मिले हैं और न ही प्लांट शुरू हो सका है। फिलहाल कंपनी ने प्लांट के चारों ओर गार्डर लगाकर लोहे की चादरों से फेंसिंग कर दी है। मगर आठ परिवार अब भी ग्राउंड में झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। उनके बच्चे भी प्लांट के आसपास खेलते रहते हैं। बृहस्पतिवार रात चौकीदार ने वहां करंट छोड़ने की बात कही तो लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने रात में ही कुछ गार्डरों को उखाड़कर फेंसिंग तोड़ दी। सुबह जब प्लांट का स्टाफ पहुंचा तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और मशीनों की बिजली सप्लाई ठप कर दी। हंगामा करते हुए लोग घर देने की मांग कर धरने पर बैठ गए। प्लांट पर काम कर रहे मजदूरों को भी भगा दिया। मेयर और नगर आयुक्त पहुंचे तो लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। मेयर और नगर आयुक्त ने उनकी बात सुनकर शीघ्र आवास दिलाने की बात कही। इसके बाद प्लांट का काम शुरू करा दिया गया। इसके बाद मेयर और नगर आयुक्त ने प्लांट का निरीक्षण कर जल्दी शुरू कराने को कहा।
लोगों को समझाकर काम शुरू करा दिया गया है। आवास दिलाने के लिए पीओ डूडा को कहा गया है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द प्लांट को शुरू करा दिया जाए। - राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
समाज सेवा मंच ने उठाया मकान देने का मुद्दा
बरेली। समाज सेवा मंच की बैठक कचहरी स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में एडवोकेट अरविंद गौतम ने कहा कि बाकरगंज खड्ड के निवासियों पर नगर निगम सख्ती न करे। उनका जीवन पहले ही अस्त व्यस्त है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शीघ्र आवास दिलाए जाएं। साथ ही कूड़ा वहां पहुंचाने का रास्ता बदलने की मांग की। इस दौरान धीरेंद्र सक्सेना, नदीम शमसी, बृजेंद्र प्रताप सिंह, अभिलेख पाठक आदि मौजूद रहे।