{"_id":"5b463d094f1c1bad288b5f54","slug":"201531329801-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल बन रहे, लेकिन बारिश में नहीं बदल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल बन रहे, लेकिन बारिश में नहीं बदल रहे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड क्षेत्र में मानसून ब्रेक होने से बादल बनने के बाद भी भारी बारिश नहीं हो पा रही है। जबकि पहाड़ों पर मानसून सक्रिय होने से दो दिनों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम या भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह से कभी चटक धूप निकली तो कभी आसमान में बादल होने से उमस भरी गर्मी रही। दोपहर में तो इतनी उमस और गर्मी पड़ी कि लोग परेशान हो गए। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि जुलाई के पहले दो दिन बारिश होने के बाद बीच में मानसून ब्रेक होने से बादल बनने के बावजूद पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश नहीं हुई। मगर, अगले 48 घंटे के अंदर आसमान में बादल फिर बनेंगे और इनसे मध्यम या भारी बारिश होने का अनुमान है। दो दिन में 50 से 60 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।