{"_id":"5b37d1eb4f1c1b95598b6f2b","slug":"201530384875-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी मिड डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी मिड डे मील
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
mid day meal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को विकास भवन में एडीओ, प्रधानों, एएसओ डीआरडीए और पीडी डीआरडीए की बैठक में सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों की यूनिफार्म सिलने का काम मिलने से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ी है।
सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील भी समूह की महिलाओं से बनवाने और कैंटीनों का संचालन भी उन्हें सौंपने को कहा है। प्रत्येक ब्लॉक के एक गांव में आरओ लगवाने और उसकी मॉनीटरिंग समूह से कराने के भी निर्देश दिए। सीडीओ ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत समूह की महिलाओं को स्वच्छताग्रही बनाने के लिए उनकी सूची मांगी है। इसके अलावा महिलाओं को सैनिटेशन नैपकिन बनाने के लिए प्रेरित करने को कहा है।