फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फतवे में मारिया फ्रोजन के मांस को हलाल बताया

फतवे में मारिया फ्रोजन के मांस को हलाल बताया

Sun, 25 Jun 2017 06:04 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
फतवे में मारिया फ्रोजन के मांस को हलाल बताया
बरेली।
विज्ञापन

दरगाह आला हजरत के मरकज दारुल इफ्ता की पांच सदस्यीय मुफ्तीयाने शरिया ने मारिया फ्रोजन प्राइवेट लिमिटेड का दौरा करके एक सवाल के जवाब में फतवा जारी किया है कि फैक्ट्री के मुआयने में सुन्नी मुसलमान जानवर को जिबह करता पाया गया। इसलिए फैक्ट्री में हलाल मांस मिलता है।
पुराना शहर के मोहल्ला चक महमूद निवासी मोहम्मद तौफीक रजा तहसीनी ने दारुल इफ्ता में सवाल कि या था। उसमें कहा था कि आजकल जो मांस बाजार में बिक रहा है वो ऐसी फैक्ट्री और कमेले से आ रहा है कि जिन में बहावी और सुन्नी मसलक दोनों के ही लोग काम कर रहे हैं। यह भी पता नहीं चलता है कि जिबह करने वाले कौन हैं। ऐसे में फैक्ट्रियों और अन्य कंपनियों से खरीदे जाने वाले मांस को लेकर क्या हुक्म है। सवाल के अलावा अफवाह फैलाई जा रही थी कि फैक्ट्री में करंट लगाकर जानवरों को मारने के बाद जिबह किया जाता है। ताजुश्शरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां(अजहरी मियां) और साहबजादा-ए-ताजुश्शरिया काजी शाह हजरत मौलाना असजद रजा खान के हुक्म से इस मसले के हल को मरकज-ए-दारुल इफ्ता के मुफ्ती अफजाल रजवी की अगुवाई में मुफ्ती अमिनुल कादरी, मुफ्ती मुनाम, मुफ्ती कौसर और मौलाना आबिद पांच सदस्यीय मुफ्तीयाने शरिया को अचानक 21 जून को माफिया फ्रोजन में भेजा गया था।
विज्ञापन


-गौकशी करने वालों की दुकानदारी बंद हो गई है। इसलिए वह मारिया फ्रोजन को बदनाम करने के लिए अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए- हाजी शकील कुरैशी, चेयरमैन, मारिया ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed