फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   200 quintal wood of Khair caught in Richha

रिछा में पकड़ी गई खैर की 200 क्विंटल लकड़ी

Wed, 19 Aug 2020 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
200 quintal wood of Khair caught in Richha
पकड़ा गया ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
देवरनियां। वन विभाग और देवरनियां पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर कस्बा रिछा से प्रतिबंधित खैर की दो सौ क्विंटल लकड़ी पकड़ ली। इसकी कीमत करीब पचास लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने देर रात इस मामले में तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नामजद ट्रक चालक गिरफ्तार कर लिया गया है।
मंगलवार को ट्रक में भरकर खैर की प्रतिबंधित लकड़ी रिछा-जहानाबाद मार्ग किनारे बाजार के पास स्थित एक गोदाम में लाई गई थी। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम, जिसमें बहेड़ी रेंजर रविंद्र कुमार सक्सेना व डिप्टी रेंजर नदीम अहमद व देवरनियां कोतवाल दया शंकर, रिछा चौकी इंचार्ज रामेश चंद्र शर्मा, ने छापा मारकर ट्रक में भरी लकड़ी कब्जे में ले ली। पुलिस ने इस मामले में देर रात लकड़ी स्वामी रिछा निवासी जावेद खां व उसके एक अन्य साथी जनपद पीलीभीत के थाना नियूरिया बांस निवासी छोटू उर्फ नमर, उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी ट्रक चालक गुरमित सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने ट्रक चालक गुरमित सिंह को भी मौके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रिछा कस्बे से प्रतिबंधित खैर की लकड़ी लदा ट्रक पकड़ा गया है। इस मामले में तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत करीब पचास लाख रुपये है।- दयाशंकर, इंस्पेक्टर देवरनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed