फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   20 trains will be affected due to the block between Gonda-Gorakhpur

Railway News: गोंडा-गोरखपुर के बीच ब्लॉक... बरेली होकर गुजरने वाली 20 ट्रेनें प्रभावित

Sun, 10 Aug 2025 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 10 Aug 2025 02:48 AM IST
सार

तीन दिन तक बरेली होते हुए गुजरने वाली 20 ट्रेनें प्रभावित होंगी। 17 से 19 अगस्त के बीच 10 गाड़ियों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। पांच अन्य गाड़ियों को बीच के कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
20 trains will be affected due to the block between Gonda-Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड में गोविंदपुर-टिनिच-गौर-बभनान के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली के कार्य के लिए ब्लॉक के दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली 20 ट्रेनें प्रभावित होंगी। 17 से 19 अगस्त के बीच 10 गाड़ियों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। पांच अन्य गाड़ियों को बीच के कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को 15655 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 18 अगस्त को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर,बढ़नी, गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


18 और 19 अगस्त को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी का संचालन परिवर्तित मार्ग गोरखपुर,बढ़नी, गोंडा के रास्ते किया जाएगा। इसके अलावा 18 अगस्त को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 05577 सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी सहरसा, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस चार घंटे तक देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 अगस्त को 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 15556-57 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस को बभनान स्टेशन ठहराव नहीं दिया जाएगा। 17 अगस्त 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस और 18 को 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस बभनान स्टेशन व 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस गौर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed