फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   20 percent children who do not appear in the exam will be promoted

Bareilly News: प्रोन्नत किए जाएंगे परीक्षा न देने वाले 20 फीसदी बच्चे

Sat, 01 Apr 2023 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 01 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
20 percent children who do not appear in the exam will be promoted
बरेली। परिषदीय विद्यालयों में आठवीं तक के बच्चों को फेल न किए जाने की सरकार की योजना का फिलहाल दुरुपयोग हो रहा है। कई विद्यालयों में महज योजनाओं का लाभ लेने के लिए बच्चों को प्रवेश दिलाया गया है। विभाग की ओर से भी छात्र संख्या बढ़ाने का दबाव रहता है तो प्रधानाध्यापक ऐसे बच्चों को प्रवेश दे भी देते हैं। बाद में वे न तो एक दिन स्कूल आते हैं, न ही परीक्षा देते हैं। अब शासन की योजना के तहत उनको प्रोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन

केस-1
कंपोजिट विद्यालय मॉडल किशोर बाजार में 57 बच्चों ने इस वर्ष परीक्षा नहीं दी है। शिक्षक अरुणेश शर्मा का कहना है कि हर साल परीक्षाओं में कुछ बच्चे उपस्थित नहीं होते हैं, लेकिन विभाग के निर्देशानुसार उनको प्रोन्नत करना ही होता है। बाद में ऐसे ही बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता प्रभावित रहती है।
विज्ञापन

केस-2
उच्च प्राथमिक विद्यालय जखीरा में तैनात शिक्षिका शशि ने बताया कि इस साल 24 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी है। इन सभी को प्रोन्नत किया जाएगा। विभाग की ओर से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने का निर्देश है। पिछले कई साल से लगातार ऐसा ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
मॉडल कंपोजिट विद्यालय जसौली की प्रधानाध्यापिका पूनम गंगवार ने बताया कि 1245 में से महज 680 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। बाकी के 565 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी है, लेकिन विभाग के निर्देशानुसार उन्हें प्रोन्नत किया जाएगा। बीते वर्ष भी परीक्षा नहीं देने वाले करीब छह सौ विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया था।
---
लगभग सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। अगर कुछ विद्यालयों में ऐसा हुआ है तो पता कराया जाएगा। - विनय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed