फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   20 more investors filed a complaint against the company in Budaun

करोड़ों की ठगी का मामला: अमर ज्योति कंपनी पर कसेगा शिकंजा, बदायूं में 20 और निवेशकों ने दी तहरीर

Tue, 03 Jun 2025 02:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 02:58 PM IST
सार

बदायूं और बरेली में निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने की आरोपी अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के खिलाफ 20 और निवेशकों ने तहरीर दी है। सभी ने मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
20 more investors filed a complaint against the company in Budaun
बदायूं में कंपनी के दफ्तर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड ने लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर उनसे करोड़ों रुपये जमा कराए। देने की बारी आई तो कंपनी के निदेशक और एजेंट भाग गए। इसलिए परेशान होकर रविवार को एक निवेशक ने मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को 20 अन्य निवेशकों ने पुलिस को तहरीर देकर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कामग्रान के रहने वाले निवेशक असद अहमद ने रविवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि उन्होंने बदायूं के मीरा सराय स्थित अमर ज्योति कंपनी में 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक वर्ष तक रुपये जमा किए थे। 28 मई को अवधि पूरी होने पर कंपनी से करीब 73 हजार रुपये मिलने थे। दूसरे खाते में 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जमा किया था। 28 मई को वह अपना पेमेंट लेने कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो मैनेजर अमित सिंह ने टालमटोल कर दी। 
विज्ञापन


निदेशक पर गाली गलौज करने का आरोप 
निदेशक शशिकांत से भुगतान के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज करते हुए कहा कि हमारी कंपनी में तुम्हारी कोई रकम जमा नहीं है। कंपनी में शशिकांत का भाई सूर्यकांत मौर्य भी हिस्सेदार है। सदर कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर निवासी एजेंट सुनील बाबू ने असद के रुपये जमा कराए थे। आरोप है कि शशिकांत व सूर्यकांत ने फर्जी तरीके से कंपनी खोलकर रुपये जमा कराए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करके फर्जी आईडी बनाकर रुपये जमा कराए गए हैं। असद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने निदेशक शशिकांत व भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य, मैनेजर अमित सिंह, सुनील बाबू व अन्य एजेंट व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

रुपये दोगुना होने की उम्मीद में कराई थी 30 लाख की एफडी
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम गली नंबर चार निवासी रूपकिशोर ने बताया कि 20 साल से वह खेती-किसानी से रुपये बचाकर मोहल्ले के एजेंट आनंद के जरिये कंपनी में उसे जमा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 30 लाख रुपये कंपनी में जमा किए। उम्मीद थी बेटियों की शादी तक रकम दोगुनी हो जाएगी, पर अब तो मूलधन के ही लाले पड़ गए हैं।

16 लाख रुपये फंसे नवंबर में होनी है बेटी की शादी
मोहल्ला शिवपुरम के दौलतराम ने बताया कि वह आंबेडकर पार्क के पास पान-तंबाकू का खोखा चलाते हैं। बेटी की शादी के लिए मोहल्ले के ही एजेंट विजय के कहने पर आठ लाख रुपये की एफडी कराई थी। अक्तूबर में उनको 16 लाख रुपये कंपनी से लेने हैं। इसी को देखते हुए बेटी की शादी तय कर दी। नवंबर में बरात आनी है। अब कंपनी के भागने से पूरा परिवार सदमे में हैं।

इन्होंने दी तहरीर
मनोज कुमार, सचिन शर्मा, नेहा, सुनीता सिंह, अंकित कुमार, अनिल कुमार, भूप सिंह, प्रशांत सक्सेना, जोगेंद्र कुमार, कृष्ण गोपाल शंखधार, दौलतराम, रूपकिशोर, फरमान, शाहिद हुसैन, विजय कुमार, सुनील कुमार, आमिर।
 

बदायूं के एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसआईटी गठित करने के साथ ही क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल और एसओजी को भी लगाया गया है। निवेशकों से बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित लोग एसआईटी के अध्यक्ष एसपी सिटी के सामने पेश होकर अपना प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। 
 

100 से अधिक एजेंट, कई ने बंद किए फोन
एजेंटों को यह लालच था कि वह जितने अधिक लोगों से निवेश कराएंगे, उनका उतना ही अधिक कमीशन होगा। इस वजह से एजेंटों ने अपने नजदीकियों, रिश्तेदारों, दोस्तों से रुपये जमा कराए। अब कंपनी भागी तो कई एजेंट लापता हो गए हैं। कुछ रुपये दिलाने का भरोसा भी दे रहे हैं। कई ने अपने मोबाइल फोन ही बंद कर लिए हैं। जिले में 100 से अधिक एजेंट कंपनी के लिए काम करते थे। कंपनी में जिलेभर के 20 हजार से ज्यादा लोगों का करोड़ों रुपये फंसे हुए हैं।

ईओडब्ल्यू को दी जाएगी जांच
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की विवेचना आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से कराए जाने की तैयारी है। हालांकि, जब तक सभी पीड़ितों की बात पुलिस तक नहीं पहुंच पाती, तब तक एसआईटी ही जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed