{"_id":"645aaf2c1e55fab33f0f5786","slug":"20-months-after-the-youths-suicide-the-wife-filed-a-report-on-the-family-bareilly-news-c-4-bly1015-150202-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक की आत्महत्या के 20 माह बाद पत्नी ने परिजनों पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक की आत्महत्या के 20 माह बाद पत्नी ने परिजनों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Wed, 10 May 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 10 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एक युवक की आत्महत्या के 20 दिन माह कोर्ट के आदेश पर उसकी पत्नी ने बारादरी थाने में सास-ससुर, ननद और चचिया ससुर के खिलाफ दहेज मांगने, छेड़छाड़, धमकाने व आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट पत्नी ने दर्ज कराई है।
नवादा जोगियान निवासी महिला ने बताया कि उसने नई दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी वसीम से तीन नवंबर, 2018 को प्रेमविवाह किया था। शादी के बाद से वसीम के पिता सलीम, मां नसरीन, बहन अमरीन, आसिया और चाचा गुड्डू दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उनके बेटे अली मोहम्मद का जन्म हुआ। आठ अगस्त, 2021 को वह बेटे के साथ मायके आ गई। एक सितंबर, 2021 को उसके फुफेरे ससुर की मौत हो गई। वह अपने सास-ससुर व पति के साथ बरेली आई।
इस दौरान फिर दहेज मांगने की बात रखी गई। महिला के विरोध पर सास-ससुर ने बेटे पर पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाया। तलाक न देने पर आत्महत्या के लिए उकसाया। फोन पर बातचीत में वसीम ने उससे कहा कि वह अपने घरवालों के ताने सुनते-सुनते परेशान हो गया है। तीन दिन बाद वसीम ने आत्महत्या कर ली। पीड़िता ने विरोध किया तो सास-ससुर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस में शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बारादरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।