{"_id":"6ac1e3ebc710a863d2093c5a","slug":"2-823-families-in-bareilly-district-will-get-pucca-houses-under-pradhan-mantri-awas-yojana-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना: बरेली के 2823 परिवारों को मिलेंगे पक्के घर, जानें कब खाते में पहुंचेगी पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना: बरेली के 2823 परिवारों को मिलेंगे पक्के घर, जानें कब खाते में पहुंचेगी पहली किस्त
Sun, 04 Oct 2026 10:58 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:58 AM IST
सार
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बरेली जिले के 2823 परिवारों को सोमवार से पक्के घर बनाने के लिए पहली किस्त मिलेगी। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 40 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले के 2823 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्के घर मिलेंगे। इन लाभार्थियों के बैंक खातों में सोमवार से 40 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी जाएगी। किस्त मिलने के बाद लाभार्थी आवास निर्माण का काम शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
यह धनराशि मिलने के बाद लाभार्थी अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे। योजना के तहत उन परिवारों का चयन किया जाता है जिनके पास पक्का घर नहीं है। जिले में 2823 लाभार्थियों की पात्रता जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन स्तर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब धनराशि सीधे खातों में भेजी जाएगी। पहली किस्त के बाद आवास निर्माण की प्रगति के आधार पर अगली किस्तें जारी होंगी। विभाग की प्राथमिकता है कि पात्र परिवारों को समय पर धनराशि मिले।
यह भी पढ़ें- बरेली में अजब मामला: पिता का शव समझ किया अंतिम संस्कार, वो अगले दिन घर लौटे तो चौंका परिवार
यह भी पढ़ें- बरेली में अजब मामला: पिता का शव समझ किया अंतिम संस्कार, वो अगले दिन घर लौटे तो चौंका परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉकवार लाभार्थियों की संख्या
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आवास आवंटित किए गए हैं। रामनगर ब्लॉक में सर्वाधिक 415 लाभार्थियों को आवास मिले हैं। भदपुरा में 298, भुता में 294 और आलमपुर जाफराबाद में 233 परिवार लाभान्वित होंगे। अन्य ब्लॉकों में बहेड़ी (127), भोजपुरा (128), मझगवां (220) और नवाबगंज (231) शामिल हैं। बिथरी चैनपुर में 78 और क्यारा में 50 सबसे कम लाभार्थियों को आवास मिले हैं।

डीआरडीए के परियोजना निदेशक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत सत्यापन पूर्ण होने के बाद 2823 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है। सोमवार से आवास निर्माण को प्रथम किस्त प्रत्येक लाभार्थियों के खाते में भेजने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।