फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जिला अस्पताल में जेडी का छापा, नालियों में गंदगी और मलेरिया वार्ड में फटी मिली जाली

जिला अस्पताल में जेडी का छापा, नालियों में गंदगी और मलेरिया वार्ड में फटी मिली जाली

Fri, 17 May 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जेडी का छापा, नालियों में गंदगी और मलेरिया वार्ड में फटी मिली जाली
बरेली। जिला अस्पताल में ंफैल्सीपेरम मलेरिया के दो रोगियों की पुष्टि के बाद संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. एसपी अग्रवाल ने बृहस्पतिवार जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान उन्हें तमाम खामियां मिलीं। लैब के पास खुली नाली में गंदगी थी तो मलेरिया वार्ड में लगी जाली फटी मिली। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के खाते में धन देरी से पहुंचने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसपी अग्रवाल करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। मलेरिया/डेंगू वार्ड में मकड़ी का जाला था। वार्ड की गैलरी में लगी मच्छररोधी जाली फटी मिली। वार्ड में भर्ती फैल्सीपेरम मलेरिया के रोगियों और तीमारदारों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वार्ड में खराब मिले एसी को भी ठीक कराने के निर्देश दिए। वार्ड से निकल कर लैब की ओर बढ़े तो वहां नाली में कीचड़ और गंदा पानी ठहरा देख उनका पारा चढ़ गया। तुरंत कर्मचारी बुलाकर सफाई कराई।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के खाते में राशि पहुंचने में देरी पर नाराजगी जताई और सीएमएस डॉ. अल्का शर्मा को दो दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडलीय परियोजना प्रबंधक शाहिद हुसैन, मंडलीय अकाउंट मैनेजर डीडी जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड हुआ साफ तो कुत्तों ने डेरा जमाया
बरेली। फैल्सीपेरम मलेरिया के रोगी मिलने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को वार्ड की सफाई तो करा दी लेकिन निगरानी का अब भी अभाव है। इसके चलते वार्ड में कुत्तों ने डेरा जमा लिया है। बृहस्पतिवार को जनरल वार्ड की गैलरी में तीमारदारों के साथ ही आवारा कुत्ते भी आराम फरमाते नजर आए। सफाई व्यवस्था भी फिर बिगड़ती दिखी। पुलिस चौकी के सामने गंदा पानी जमा था।

कार्यालय के पास जमा पानी, रेलवे के अफसरों समेत आधा दर्जन को नोटिस
बरेली। फैल्सीपेरम मलेरिया की दस्तक के बाद सेहत महकमा अलर्ट हो गया है। डेंगू दिवस से मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। रेलवे के तीन अधिकारियों के कार्यालय, एक शिक्षण संस्थान के पास पानी ठहरा मिलने पर नोटिस जारी कर 24 घंटे में व्यवस्था न सुधारने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सीएमओ डा. विनीत शुक्ल ने बताया कि फैल्सीपेरम मलेरिया के केस मिलने के बाद डेंगू/मलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को नैनीताल रोड स्थित रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ट्रैक), सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्यालय) के कार्यालय के पास गंदा पानी ठहरा पाया गया। पास ही स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास भी जलभराव मिला। इस पर चारों को 24 घंटे के भीतर भौतिक, रसायनिक, जैविक अथवा अन्य किसी माध्यम से मच्छर जनित स्थितियों को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इससे पूर्व प्रकाश अस्पताल और एमएम ट्रेडर्स के निकट जलभराव और लार्वा पनपते मिलने पर दोनों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed