फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मंडल में दो नए चेहरों पर दांव लगा सकती है भाजपा

मंडल में दो नए चेहरों पर दांव लगा सकती है भाजपा

Fri, 15 Mar 2019 01:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
मंडल में दो नए चेहरों पर दांव लगा सकती है भाजपा
बरेली। अभी भाजपा ने भले ही लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन बरेली मंडल की पांच लोकसभा सीटों में से तीन पर पार्टी के पुराने महारथियों का टिकट कटने की चर्चा सोशल मीडिया में लगातार चल रही है। भाजपा के अंदरूनी सर्वे में तीनों सांसदों का कामकाज ठीक नहीं माना गया है। इनकी जगह पार्टी नए चेहरों को भी आजमा सकती है।
विज्ञापन

मंडल की पांच लोकसभा सीटों बरेली, आंवला, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में से इस समय चार पर भाजपा का कब्जा है। चारो लोकसभा सीटों पर 2014 की मोदी लहर में भाजपा के सांसद भारी वोटों के अंदर से जीते थे। बदायूं लोकसभा सीट पर सपा के धर्मेंद्र यादव का कब्जा बरकरार रहा। 2019 में पुराने प्रदर्शन को दोहराने के लिए भाजपा ने सांसदों के कामकाज का अंदरूनी सर्वे भी कराया है। सूत्रों के अनुसार अंदरूनी सर्वे में ज्यादातर सांसदों का कामकाज ठीक नहीं पाया गया। प्रदेश में जिन 30 सांसदों का टिकट कटने की खबरें लगातार आ रही हैं, इनमें बरेली मंडल से दो या तीन सांसद भी शामिल हो सकते हैं। पड़ोसी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और सांसद के हरियाणा के करनाल से चुनाव लड़ने की चर्चा लगातार चल ही रही है। उनकी जगह भाजपा से नया प्रत्याशी आ सकता है। वहीं दो अन्य लोकसभा सीटों पर भी खराब कामकाज और जनता को समय न देने के चलते सांसदों का टिकट कट सकता है। इनकी जगह नए और दमदार या फिर दूसरे दलों से आए चेहरों पर पार्टी दांव लगा सकती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की खबरें लगातार चल रही हैं। मंडल की पांचों लोकसभा सीटों पर होली के बाद भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed