फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मार्कशीट फर्जीवाड़े में फंसा डाटा एंट्री ऑपरेटर ने फंसाने का आरोप लगाया

मार्कशीट फर्जीवाड़े में फंसा डाटा एंट्री ऑपरेटर ने फंसाने का आरोप लगाया

Thu, 07 Mar 2019 01:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
मार्कशीट फर्जीवाड़े में फंसा डाटा एंट्री ऑपरेटर ने फंसाने का आरोप लगाया
बरेली। प्रियदर्शनी कॉलेज ऑफ कंप्यूटर साइंस, नोएडा के इंजीनियरिंग के छात्र की फर्जी मार्कशीट तैयार करने के मामले में फंसे विश्वविद्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर ओम प्रकाश द्विवेदी ने खुद को बेकसूर बताया है। आरोप लगाए कि जांच अधिकारी ने राजनीतिक दुर्भावना से सारे अभिलेख नजरअंदाज करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने कुलपति को अपना जवाब सौंप दिया है।
विज्ञापन

प्रियदर्शनी कॉलेज, नोएडा 1988 में विश्वविद्यालय से संबद्ध था। कॉलेज में इंजीनियरिंग कर रहे एक छात्र ने विश्वविद्यालय में सेंटिंग कर मार्कशीट पर फर्जी नंबर चढ़वा लिए। मामले में जांच हुई। सतर्कता विभाग ने विश्वविद्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर ओम प्रकाश द्विवेदी पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विश्वविद्यालय छात्र की डिग्री निरस्त करने का फैसला कर चुका है। इस संबंध में ऑपरेटर का पक्ष मांगा गया था। उसने कुलपति को जवाब सौंप दिया है। उसने खुद को बेकसूर बताते हुए जानबूझकर फंसाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इस विषय में डाटा ऑपरेटर का कोई दायित्व नहीं। उसने सारे आरोपों से बरी करने की मांग की है। ऑपरेटर का क्या दायित्व होता है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, बरेली सेक्टर ने विश्वविद्यालय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed