फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब र्स्टाटअप योजना से जुड़ेंगे स्वयं सहायता समूह

अब र्स्टाटअप योजना से जुड़ेंगे स्वयं सहायता समूह

Tue, 05 Mar 2019 12:18 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
अब र्स्टाटअप योजना से जुड़ेंगे स्वयं सहायता समूह
बरेली। अब स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं केवल गांव में केवल छोटे-मोटे व्यवसाय तक सीमित नहीं रहेंगी। सरकार र्स्टाटअप इंडिया योजना में उनको स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दिलाकर अत्याधुनिक रोजगार से भी जोड़ेगी। समूहों में केवल महिलाएं ही नहीं रहेंगी बल्कि इनमें दिव्यांग, बुजुर्ग समेत गांव के अन्य गरीब तबके के लोगों को शामिल कर रोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 से प्रारंभ की है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाए जाते हैं। हाल ही में सीडीओ की पहल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में बच्चों की ड्रेस बनाकर वितरित करने का काम दिलाया गया था। कई जगह स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कैंटीन भी चला रही हैं। कुछ समूहों के जमीनी स्तर पर बेहतर काम करने की नीति से प्रभावित होकर सरकार ने बिथरी और भोजपुरा ब्लाकों में समूह गठन का लक्ष्य बढ़ा दिया है। अब दोनों ब्लाकों में आने वाले साल में 486 स्वयं समूह सहायता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन समूहों में महिलाओं के साथ दिव्यांगों, बुजुर्गो, रिटायर्ड कर्मचारी भी शामिल किए जाएंगे। इनको विशेष ट्रेनिंग दिलाकर र्स्टाटअप फंड भी दिलाया जाएगा, ताकि ग्रामीण बेरोजगारों की आमदनी बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन


एनआरएलएम में बरेली को शासन ने विशेष वरीयता दी है। अब यहां स्वयं सहायता समूहों को र्स्टाटअप योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए अलग से सेल का भी गठन किया गया है। वही सेल पूरी योजना की मानीटरिंग करेगा। सत्येंद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed