फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   साधन सहकारी समिति जरौल से 18.71 लाख का गेहूं गायब

साधन सहकारी समिति जरौल से 18.71 लाख का गेहूं गायब

Fri, 01 Mar 2019 12:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति जरौल से 18.71 लाख का गेहूं गायब
फतेहगंज पूर्वी/ बरेली। साधन सहकारी समिति जरौल से 18.71 लाख से ज्यादा कीमत का गेहूं गायब हो गया। पीसीएफ के जिला प्रबंधक की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने सहकारी समिति के सचिव वीरेंद्र पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी गोदाम प्रभारी ने ठेकेदार पर गेहूं गायब करने का आरोप लगाकर कोर्ट के जरिए उस पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

पीसीएफ के जिला प्रबंधक की ओर से पुलिस को तहरीर में कहा गया कि साधन सहकारी समिति जरौल के क्रय केंद्र से 18 लाख 71 हजार 434 रुपये की कीमत का गेहूं गायब है। तहरीर में सचिव वीरेंद्र पाल पर गेहूं गायब करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि गेहूं गायब करने की तहरीर दो दिन पहले भी थाना प्रभारी को दी गई थी, लेकिन उस समय पुलिस ने कह दिया था कि किसी सक्षम अधिकारी की ओर से तहरीर दी जाए, तभी रिपोर्ट दर्ज होगी। जिला प्रबंधक पीसीएफ की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अमानत में ख्यानत की धारा 409 के तहत सचिव वीरेंद्र पाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दली। दूसरी ओर आरोपी सचिव वीरेंद्र पाल ने बताया कि क्रय केंद्र जरौल से एक और दो जून 2018 को दो ट्रकों में चार सौ क्विंटल गेहूं के 800 बैग एफसीआई गोदाम भेजे गए थे। उन ट्रकों को ठेकेदार सलीम लेकर गया था। रसुइया गोदाम प्रभारी ने चार और आठ जून 2018 को गेहूं रिजेक्ट बताकर वापस कर दिया। सोसायटी सचिव का आरोप है कि वह 800 बैग गेहूं ठेकेदार वापस क्रय केंद्र पर नहीं लाया। वहीं बीमार होने की वजह से दो महीने तक अनुपस्थित रहा। सोसायटी सचिव का आरोप है कि उसकी ओर से थाने में ठेकेदार को रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सचिव ने ठेकेदार पर कोर्ट से एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed