फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीडीए ने कहा कार्रवाई करें, सीएमओ बोले- खुद कर लें

बीडीए ने कहा कार्रवाई करें, सीएमओ बोले- खुद कर लें

Sat, 09 Feb 2019 01:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
बीडीए ने कहा कार्रवाई करें, सीएमओ बोले- खुद कर लें
बरेली। शहर में बिना नक्शा मंजूर कराए चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर बीडीए और सीएमओ आमने-सामने आ गए हैं। बीडीए की ओर से सीएमओ को बीते दो साल में दर्जनों पत्र लिखे गए, जिनमें कहा गया कि जिन नर्सिंग होम का नक्शा बीडीए से स्वीकृत न हो, उसका रजिस्ट्रेशन न किया जाए। सीएमओ दफ्तर से किसी भी पत्र का जवाब न मिलने पर प्राधिकरण की ओर से दोबारा रिमाइंडर भेजा गया है। सीएमओ का कहना है कि वह सभी नर्सिंग होेम की सूची भेज रहे हैं। बीडीए जिस पर चाहे, उस पर अपने स्तर से कार्रवाई करे।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र कुमार की ओर से नवंबर 2017 से जनवरी 2019 तक दर्जनों पत्र सीएमओ दफ्तर को लिखे जा चुके हैं। इसमें शहर की सीमा में बिना नक्शा मंजूर कराकर बिल्डिंग का निर्माण कराकर चलने वाले अवैध नर्सिंग होमो का पंजीकरण रद्द करने का अनुरोध किया गया था। हाल ही में लिखे गए पत्र में कहा गया कि पुराने जो नर्सिंग होम पंजीकृत हैं, उनका नक्शा भी चेक कराएं। अगर नक्शा पास न हो, तो ऐसे नर्सिंग होम का पंजीकरण तुरंत रद्द कर दें। सीएमओ दफ्तर से अभी बीडीए को किसी भी पत्र का जवाब नहीं भेजा गया है। दो साल से लगातार चल रहे पत्र व्यवहार के बीच बीडीए ने सीएमओ दफ्तर को एक बार फिर से रिमाइंडर भेजा है, जिसमें कहा गया कि अवैध नर्सिंग होम के पंजीकरण रद्द करने के बारे में लिखे गए पत्रों में आपकीओर से अब तक किसी भी पत्र का जवाब नहीं भेजा गया है। इससे प्राधिकरण को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


बीडीए से अवैध नर्सिंग होम के पंजीकरण रद्द करने संबंधी पत्र आए हैं। मेरे दफ्तर में अवैध नर्सिंग होमो की सूची तैयार कर ली है। उसे हम जल्द बीडीए भेज रहे हैं। बीडीए अपने स्तर से उन पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. विनीत कुमार शुक्ला सीएमओ

शहर में बड़ी संख्या में अवैध नर्सिंग होम चल रहे हैं। बीडीए ने 200 नर्सिंग होम को नोटिस भी भेजा था। किसी ने भी नोटिस का जवाब नहीं भेजा। सीएमओ को पत्र लिखकर बिना नक्शा मंजूर हुई बिल्डिंग में चलने वाले नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन रद्द करने को कहा गया था। अब तक काई कार्रवाई नहीं हुईं। अब फिर से रिमाइंडर भेजा जा रहा है।
- डा. सुरेंद्र कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed