{"_id":"5beb1b90bdec22694d4328ad","slug":"191542134672-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंच पर सिमट आया पूरा ‘भारत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंच पर सिमट आया पूरा ‘भारत’
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अलग-अलग राज्य भले ही रंग, वेशभूषा, खानपान, भाषा में बंटे होें, लेकिन विविधता के ये रंग जब एक सांचे में सिमट आते हैं तब बनती है असल भारत की बेहद खूबसूरत तस्वीर। कुछ ऐसी ही तस्वीर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को देखने को मिली जब कश्मीर से लेकर बंगाल तक, उत्तराखंड से लेकर कर्नाटक तक के एनएसएस वालंटियर अपने प्रदेश की वेशभूषा में एक मंच पर नजर आए। मौका था विश्वविद्यालय में पहली बार लगे एनएसएस के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का जिसका मकसद है देश की एकता का संदेश युवाओं का तक पहुंचाना।
मंगलवार को शुरू हुए शिविर में पंजाब, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल समेत पंद्रह राज्यों के एनएसएस वालंटियर हिस्सा ले रहे हैं। शाम को एमबीए विभाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर शुरू हो गया। उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल ने किया। पहले दिन प्रतिभागियों ने अपने प्रदेश की वेशभूषा में मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कोआर्डिनेटर डॉ. सोमपाल सिंह ने शिविर का उद्देश्य बताया। अब छह दिन तक शिविर तक देश की एकता को फोकस करते हुए कार्यक्रम होंगे। इस दौरान अर्चना राजपूत, डॉ. अशोक, डॉॅ. एनके गुप्ता, प्रोफेसर संतोष अरोरा, डॉ. आभा द्विवेदी, डॉ. हेम गौतम, डॉ. नीरज, सुनीत शुक्ल आदि मौजूद रहे।