फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 माह पहले जिस सीएचसी में नसबंदी कराई उसी में दिया बेटी को जन्म

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, 10 माह पहले जिस अस्पताल में नसबंदी कराई उसी में दिया बेटी को जन्म

Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
10 माह पहले जिस सीएचसी में नसबंदी कराई उसी में दिया बेटी को जन्म
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एक दिहाड़ी मजदूर युवक पांचवीं बार पिता बन गया। दस महीने पहले जिस सीएचसी में उसने अपनी पत्नी की नसबंदी कराई थी, उसी में शनिवार को उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर उसने अधिकारियों को अपनी व्यथा सुनाई। सीएमओ युवक को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्षतिपूर्ति कराने की प्रक्रिया करा रहे हैं।
विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी के गांव बंडिया निवासी 40 वर्षीय भीमसेन ने दस माह पहले फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी में अपनी पत्नी की नसबंदी कराई थी। भीमसेन ने बताया कि चार बच्चे होने के बाद उसने और उसकी पत्नी ने नसबंदी कराने का फैसला किया था, लेकिन नसबंदी फेल हो जाने के कारण उसकी पत्नी फिर गर्भवती हो गई। उसने फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी में ही शनिवार को बच्ची को जन्म दिया है। भीमसेन दिहाड़ी मजदूर है। कम आय होने के चलते पांच बच्चों को पालने की समस्या को लेकर वह सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन


डॉक्टर पर मुकदमा कराना चाहता था भीमसेन
भीमसेन अपनी व्यथा सुनाने के लिए पहले सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के पास पहुंचा था। वह संबंधित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहता था। वरिष्ठ डॉक्टरों के समझाने के बाद उसको सीएमओ कार्यालय में भेजा गया। सीएमओ के सामने पेश होने के बाद उसके कागजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए भीमसेन को जनांकिक एवं मूल्यांकन कक्ष में भेजा गया। जहां शरद जौहर ने सीएचसी से उसके कागज मंगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नसबंदी फेल होने के कुछ केस आते हैं। क्षतिपूर्ति देने का प्रावधान है। मैं पूरा मामला दिखवा रहा हूं। - डॉ. विनीत शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed