फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उधार के रुपये लौटाने को कहा तो दांत से उंगली काट ली

उधार के रुपये लौटाने को कहा तो दांत से उंगली काट ली

Mon, 22 Oct 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 22 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
उधार के रुपये लौटाने को कहा तो दांत से उंगली काट ली
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंगाई कायस्थान में शनिवार रात रुपये के लेनदेन के विवाद में एक ग्रामीण की दांतों से उंगली काटकर अलग कर दी गई। सोमवार को वह कटी उंगली लेकर एसएसपी से मिला। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। सिंगाई कायस्थान निवासी प्रेमपाल पटेल ने एसएसपी मुनिराज जी. को बताया कि शनिवार शाम वह अपने घर के बाहर दुकान पर खड़े थे। तभी गांव का ही राकेश वहां आ गया। उस पर प्रेमपाल के एक लाख रुपये हैं। उन्होंने रुपये मांगे तो राकेश ने झगड़ा शुरू कर दिया और फिर उनकी उंगली दांत से काटकर अलग कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने राकेश को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया लेकिन पुलिस दोनों ओर से मारपीट की रिपोर्ट लिखने पर अड़ गई।
विज्ञापन


राकेश और प्रेमपाल में रुपये के लेनदेन का पुराना विवाद है। झगड़े के बाद जब प्रेमपाल थाने आया तो उसके बयान की वीडियो बनाई गई। इसमें वह धारदार हथियार से उंगली काटने की बात कह रहा था, जबकि राकेश दांतों से उंगली चबाने की बात स्वीकार रहा था। प्रेमपाल से घटना के मुताबिक तहरीर देने को कहा तो वह बहाना करके चला गया। अब रिपोर्ट लिख ली है, आरोपी का चालान भी कर दिया है। - राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed