{"_id":"5b75d10642c79219334d4b52","slug":"191534447878-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में 26 सितंबर से होंगे खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में 26 सितंबर से होंगे खेल
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने खेल कैलेंडर 2018-19 जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताएं 26 सितंबर से शुरू होंगी जो फरवरी 2019 तक चलेंगी। कैलेंडर के हिसाब से प्रतियोगिताएं कराने के लिए 24 अगस्त को क्रीड़ा परिषद की बैठक बुलाई गई है।
विश्वविद्यालय को 49 में से 12 खेलों का आवंटन नहीं हो सका है। इनके लिए कॉलेजों ने आवेदन नहीं किया। इनमें टेनिस, नेटबॉल, जिम्नास्टिक, बेसबॉल, बॉल बैडमिंटन, तीरंदाजी और तैराकी शामिल है। भारतीय विश्वविद्यालय का खेल कैलेंडर 26 अक्तूबर से लागू हो जाएगा। विश्वविद्यालय ने उसी अनुसार अपनी प्रतियोगिताओं की तिथि तय की है। एआईयू ने टेबल टेनिस (गर्ल्स), सेपक टाकरा की नॉर्थ जोन की मेजबानी विश्वविद्यालय को सौंपी है। विश्वविद्यालय कैंपस में छह अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताएं होंगी। बरेली कॉलेज को इस बार तीन प्रतियोगिताएं दी गई हैं।
सभी कॉलेजों को प्रतिभाग कराने की कोशिश
कुछ कॉलेजों को छोड़कर बाकी कॉलेज खेलकूद में हिस्सा नहीं लेते हैं। इस बार विश्वविद्यालय कोशिश कर रहा है कि सभी कॉलेज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें। लिहाजा कॉलेजों को पत्र जारी किए गए हैं कि कम से कम पांच खेलों की टीमें अपने यहां तैयार करें। विश्वविद्यालय की सभी अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें। क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली ने बताया कि विश्वविद्यालय का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। कुछ खेल बचे हैं उनके लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। एआईयू का भी खेल कैलेंडर आ गया है। विश्वविद्यालय को नॉर्थ जोन की दो प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिली है।