{"_id":"5b6ddf854f1c1b764d8b7b26","slug":"191533927301-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधना सोनकर के सिर सजा तीज क्वीन का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधना सोनकर के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइडिल ऑफिसर वाइफ एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में साधना सोनकर के सिर ताज सजा। सुरभि गंगवार रनरअप घोषित की गईं। इस मौके पर लोकगीत और मल्हार के साथ ही पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता में भी एसोसिएशन की सदस्यों ने भाग लिया। शुक्रवार दोपहर बरेली क्लब परिसर में रंगारंग कार्यक्रम में एसोसिएशन की सदस्यों ने सावन गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। इस दौरान गायन और नृत्य के साथ ही गेम्स भी हुए। मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। मेहंदी और अल्पना की कला का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोली सिंह ने किया। इसमें मंजू पाठक, शिप्रा श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा।
चित्रांश ने मनाया तीज महोत्सव
चित्रांश महासभा ने शुक्रवार को नवां हरियाली तीज महोत्सव डीडीपुरम स्थित एक होटल में मनाया। आयोजन में चित्रांश परिवार की महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हुई मेहंदी प्रतियोगिता में मंजू सक्सेना, हेयर स्टाइल में आकांक्षा, लोकगीत में पूनम सक्सेना, खेलों के वैसलीन वाग में प्रियांशी, बैंगल्स बेलन में प्रभा विजेता रहीं। इसके अलावा सेकेंड और थर्ड स्थान पर रहने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी महिलाओं ने राष्ट्रहित में गौ-गंगा बचाने का संकल्प लिया। यहां जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना, उपाध्यक्ष रजनीश सक्सेना, महामंत्री अनूप सक्सेना, कोषाध्यक्ष रिंकेश सौरखिया, रवि जौहरी आदि मौजूद रहे।