फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘रिजर्व’ की स्पेलिंग देखकर लीजिए 500 का नोट

‘रिजर्व’ की स्पेलिंग देखकर लीजिए 500 का नोट

Sun, 22 Jul 2018 12:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 22 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
‘रिजर्व’ की स्पेलिंग देखकर लीजिए 500 का नोट
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
500 रुपये का नोट जरा जांच-परख कर लिजिए। इन दिनों नकली कैश मिलने की चर्चा से खलबली मची हुई है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। असली और नकली नोट में इतना कम फर्क है कि सरसरी निगाह से पहचान पाना बेहद कठिन है। ऐसे नोटों के आने से बैंक का स्टाफ को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, पांच सौ के नकली और असली नोट में हिंदी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया स्पष्ट लिखा है, लेकिन नोट के ऊपर इंग्लिश में रिजर्व की स्पेलिंग में बेहद मामूली फर्क है। नकली करेंसी में रिजर्व की स्पेलिंग ‘आरईएसईआरवीई’ की जगह ‘आरईएसयूआरवीई’ छपा हुआ है। यानी असली और नकली नोट में पूरी स्पेलिंग में ई और यू का अंतर है। हालांकि इस तरह का नोट किसी के पास मिलने की अब तक कहीं से कोई सूचना तो नहीं है लेकिन सोशल मीडिया में इसका फोटो वायरल होने से खलबली मची हुई है। लोगों को ऐसे नोट मिलने की इसलिए भी ज्यादा आशंका है, क्योंकि हाल में 500 रुपये के नकली नोट मिलने के मामले भी सामने आ चुके हैं। चर्चा यह भी है कि नकली नोटों की खेप शहर में पहुंच चुकी है और इसे खपाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से निकले थे 500 के नकली नोट
अप्रैल में यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया के सुभाषनगर स्थित एटीएम से तीन ग्राहकों को 500 रुपये के कई नकली नोट मिले थे। इसके बाद बैंक ने एटीएम में कैश सप्लाई करने वाली प्राइवेट एजेंसी को जिम्मेदार मानते हुए उसका कांट्रेक्ट खत्म कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली नोटों की खपत से पुलिस अलर्ट
नकली नोट बैंक के पटल तक पहुंचने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है। एसएसपी मुनिराज ने सोशल मीडिया सेल को नकली नोट की तस्वीर और सुरक्षा टिप्स ज्यादा से ज्यादा वायरल करने को कहा है। दरअसल बीते दिनों कुछ बैंकों में नकली पांच सौ के नोट पहुंचे थे। असली नोट की हु ब हु कॉपी में भारतीय रिजर्व बैंक की स्पेलिंग में गड़बड़ी मिली है। पिछले साल आवास विकास कॉलोनी में नोट की स्कैनिंग करके जाली नोट छापने का मामला पकड़ा गया था। कुछ दिन पहले सुभाषनगर थाने में भी सवा दो लाख रुपये के जाली नोट के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed