{"_id":"5b4e2c534f1c1b44748b54c4","slug":"191531849811-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा कॉपी लिखने से मना किया तो कर दिया फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा कॉपी लिखने से मना किया तो कर दिया फेल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले कक्षा नौ की छात्रा की दो कॉपियां गुमा दीं। फिर दोबारा कॉपी लिखने का दबाव बनाया, जब छात्रा ने कॉपी लिखने से मना किया तो उसे फेल कर दिया गया। छात्रा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की, जिसके बाद डीआईओएस ने अब मामले की जांच शुरू कराई है।
मामला द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज का है। कक्षा नौ की छात्रा अनामिका गुप्ता ने इसी साल कक्षा नौ की परीक्षा दी। कॉलेज की लापरवाही के कारण विज्ञान और कंप्यूटर की कॉपी गुम हो गई। छात्रा को बुलाया गया और दोबारा कॉपी लिखने को कहा। उसने कॉपी लिखने से मना कर दिया तो उसको फेल करने की धमकी दी गई। बाद में उसे फेल ही कर दिया गया। छात्रा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अब मामला डीएम तक पहुंचा है। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने मामले की जांच शुरू करा दी है। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच करा रहे हैं।