फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपा और संघ के इशारे पर चल रहा है पर्सनल लॉ बोर्ड

भाजपा और संघ के इशारे पर चल रहा है पर्सनल लॉ बोर्ड

Sun, 15 Jul 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 15 Jul 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा और संघ के इशारे पर चल रहा है पर्सनल लॉ बोर्ड
 इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां की अगुवाई वाले आल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड (जदीद) की कार्यकारिणी की बैठक में कदीमी (पुराने) पर्सनल लॉ बोर्ड पर भाजपा और आरएसएस के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया गया। बैठक में आए उलमा ने कहा कि पर्सनल लॉ बोर्ड चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने के एजेंडे पर काम कर रहा है। यही वजह है कि मुखालिफ ताकतों को इस्लाम पर उंगली उठाने का मौका मिल रहा है। बैठक में तलाक, हलाला, दारुल इफ्ता और दारुल कजा पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

तौकीर रजा की सदारत में दरगाह आला हजरत पर हुई बैठक में शरीयत और इस्लाम पर उठ रहे सवालों के लिए पुराने पर्सनल लॉ बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया गया। बोर्ड के शरई अदालत कायम करने के बयान पर उलमा इकराम ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि पुराना बोर्ड अपनी जिम्मेदारी से भटक चुका है। उसके बयान और फैसले मुसलमानों में बेचैनी की वजह बन रहे हैं। पुराने बोर्ड को इन सब क्रियाकलापों से बाज आने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

उलमा ने दारुल इफ्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि यहां कुरान और हदीस की रोशनी में फैसले होते हैं। इस पर किसी को उंगली उठाने की इजाजत नहीं है। निकाह और तलाक खालिस मजहबी मामले हैं। इन पर न हुकूमत बोल सकती है न अवाम। शरीयत कुरान और हदीस में यकीन रखने वालों के लिए है। लिहाजा जाती रंजिश के लिए शरीयत और मजहब का इस्तेमान न किया जाए। मुखालिफ ताकतें ऐसे लोगों का इस्तेमाल करके इस्लाम को बदनाम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उत्तराखंड के मौलाना जाहिद रजा, मौलाना हाशिम कुद्दूसी, मौलाना इमामुद्दीन तहसीनी, यूपी से मुफ्ती रईस अशरफ, मुफ्ती कारी फुरकान रजा, (उत्तर प्रदेश), बिहार के सैय्यद अहमद रजा, मौलाना शाहनवाज, बंगाल के मौलाना सना उल्लाह, झारखंड के मुफ्ती याकूब और दिल्ली के मुफ्ती मोहम्मद नाजिम व मौलाना सुहैल शामिल हुए। इसके अलावा इकराम रजा मिस्वाही, मौलाना अकील अख्तर, कारी मोहम्मद हनीफ साबरी, डॉ. नफीस खां, मुनीर इदरीसी, अफजाल बेग, नदीम खान, सलीम खान आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed