फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University announces date for phd entrance exam

शोध प्रस्ताव पसंद न आया तो एडमिशन में होगी मुश्किल

Wed, 20 Jun 2018 12:48 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 20 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
University announces date for phd entrance exam
MJP Rohilkhand university
पीएचडी में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को मजबूत टॉपिक पर अपना शोध प्रस्ताव साक्षात्कार मंडल के सामने प्रस्तुत करना होगा। अगर साक्षात्कार मंडल को शोध प्रस्ताव पसंद नहीं आया तो पीएचडी में प्रवेश मुश्किल हो सकता है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को पीएचडी प्रवेश के इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया। इसमें शोध प्रस्ताव को लेकर गाइड लाइन जारी की गई हैं। इंटरव्यू जुलाई के प्रथम सप्ताह में शुरू होंगे और इंटरव्यू के नंबर एंट्रेंस में जोड़कर ही मेरिट जारी की जाएगी। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी एंट्रेंस का रिजल्ट पिछले माह ही घोषित किया था। इंटरव्यू तीन चरणों में चलेगा। अध्यादेश के नियमानुसार ही साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों को भी देना होगा इंटरव्यू
नेट और जेआरएफ क्वालीफाई अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से छूट मिली थी। पीएचडी अध्यादेश के अनुसार उनको इंटरव्यू में शामिल होना होगा। अगर इंटरव्यू क्लीयर नहीं होता है तो उनकोे भी प्रवेश की दौड़ से बाहर किया जा सकता है। बता दें कि करीब पांच सौ रिक्त सीटें हैं।
विज्ञापन


साक्षात्कार के लिए के निर्देश
- इंटरव्यू की प्रक्रिया तीन चरणों में चलेगी। तीनों में समान भारांक होंगे।
- अभ्यर्थी को साक्षात्कार मंडल के समक्ष शोध प्रस्ताव करीब 400-600 शब्दों में देना होगा।
- अभ्यर्थी को उक्त शोध प्रस्ताव से संबंधित प्रस्तुतीकरण पावर प्वाइंट पर देना होगा।
एक व्यक्तिगत साक्षात्कार - प्रस्तावित शोध के लिए अभ्यर्थी में योग्यता है या नहीं यह जानने के लिए साक्षात्कार/मौखिक परीक्षा भी ली जाएगी।
- यह भी देखा जाएगा कि शोध कार्य विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय में सुगमतापूर्वक कराया जा सकता है या नहीं।
- प्रस्तावित शोध क्षेत्र नए, अतिरिक्त ज्ञान के दृष्टिगत अपनी क्या सहभागिता देगा।

पीएचडी प्रवेश के साक्षात्कार जुलाई प्रथम सप्ताह में कराया जाएंगे। अभ्यर्थी गाइड लाइन विश्वविद्यालय की वेबसाइट से देख लें और उसी अनुसार अपना शोध प्रस्ताव तैयार कर लें। - एके अरविंद, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed