फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रिहा होते ही शपथ के लिए सीडीओ से मिले बृजेंद्र

रिहा होते ही शपथ के लिए सीडीओ से मिले बृजेंद्र

Sat, 07 Apr 2018 10:03 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
रिहा होते ही शपथ के लिए सीडीओ से मिले बृजेंद्र
फोटो-
विज्ञापन

रिहा होते ही शपथ के लिए सीडीओ से मिले बृजेंद्र

अमर उजाला ब्यूरो

बरेली। बीडीसी मेंबर के पति के अपहरण के मामले में अभियुक्त बिथरी चैनपुर के क्षेत्र पंचायत प्रमुख बृजेंद्र सिंह ने रिहा होने के बाद शुक्रवार को सीडीओ सत्येंद्र कुमार से मिले और उनसे शपथ ग्रहण कराने के लिए कहा। सीडीओ ने कहा कि वह डीएम से अनुमति लेकर शपथ ग्रहण के लिए जल्द ही नई तारीख तय करेेंगे।

नौ मार्च को क्षेत्र पंचायत के उपचुनाव में बृजेंद्र सिंह बिथरी चैनपुर में क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्वाचित हुए थे। इनका शपथ ग्रहण समारोह 22 मार्च को होना था। इसके लिए बिथरी चैनपुर ब्लॉक सभागार में प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन एक बीडीसी मेंबर के पति के अपहरण के मामले में उन्हें 18 मार्च को जेल भेज दिया गया था। शपथ ग्रहण वाले दिन उन्हें पैरोल न मिल पाने से उनके शपथ ग्रहण की तैयारियां भी धरी की धरी रह गईं। इधर, पांच अप्रैल को जेल से रिहाई मिलने के बाद बृजेंद्र सिंह ने शपथ ग्रहण कराने के लिए पैरवी शुरू कर दी है। उन्होेंने शुक्रवार को विकास भवन पहुंचकर सीडीओ सत्येंद्र कुमार से मिलकर शपथ ग्रहण के लिए फिर से तारीख तय करने का आग्रह किया। उन्होेंने इसका प्रार्थना पत्र भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed