फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   साई के ट्रायल में हुआ चयन

साई के ट्रायल में हुआ चयन

Wed, 24 Jan 2018 10:00 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
साई के ट्रायल में हुआ चयन
फोटो
विज्ञापन

साई में एडमिशन को खिलाड़ियों ने झोंकी ताकत
-हॉकी, एथलेटिक्स और सेपक टाकरा के हुए ट्रायल
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
साई सेंटर के हॉस्टल और डेबोर्डिंग में प्रवेश को लेकर चल रहे एथलेटिक्स, हॉकी और सेपक टाकरा के ट्रायल के आखिरी दिन खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंक दी। एथलेटिक्स में दौड़ और अन्य इवेंट में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। शाम को हॉकी का ट्रायल हुआ। तीनों खेलों के ट्रायल में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई प्रदेशों के तीन सौ से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की मेरिट बनाकर लखनऊ भेजी है। वहीं से सूची फाइनल होकर जारी होगी।

हॉकी में 110 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया हैं। इसमें डेबोर्डिंग स्कीम में बरेली की एक लड़की शामिल है। हॉकी के ट्रायल में सबसे ज्यादा हरियाणा के बीस खिलाड़ी शामिल हुए। सेपक टाकरा के ट्रायल में 75 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें करीब 15 खिलाड़ियाें की सूची लखनऊ भेजी गई है। एथलेटिक्स में 102 खिलाड़ी आए। हॉस्टल और डेबोर्डिंग को मिलाकर 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। डेबोर्डिंग में चार और हॉस्टल के लिए आठ खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। साई सेंटर की इंचार्ज मिथलेश राणा ने बताया कि मेरिट बनाकर लखनऊ भेज दी गई हैं। सूची वहीं से फाइनल होकर आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed