फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुवायां से गोपाल, जलालाबाद से संजय और तिलहर से हाजरा लड़ेंगी चेयरमैनी का चुनाव

पुवायां से गोपाल, जलालाबाद से संजय और तिलहर से हाजरा लड़ेंगी चेयरमैनी का चुनाव

Thu, 02 Nov 2017 07:26 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
पुवायां से गोपाल, जलालाबाद से संजय और तिलहर से हाजरा लड़ेंगी चेयरमैनी का चुनाव
सपा ने घोषित किए पार्टी के निकाय प्रत्याशी
विज्ञापन


पुवायां से गोपाल, जलालाबाद से संजय और तिलहर से हाजरा लड़ेंगी चेयरमैन का चुनाव


0 शहर की नगरपालिका से इकलौती दावेदार जहांआरा होंगी उम्मीदवार
0 जिलाध्यक्ष ने जीत सुनिश्चित करने को निकाय वार प्रभारी नामित किए

शाहजहांपुर। लंबे इंतजार के बाद समाजवादी पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व ने बृहस्पतिवार को जिले के सभी दस निकायों से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची के अनुसार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नगरपालिका परिषद तिलहर से निवर्तमान चेयरमैन इमरान खां की पत्नी हाजरा बेगम, अनारक्षित जलालाबाद नगरपालिका से निवर्तमान चेयरमैन संजय पाठक, महिला के लिए आरक्षित शहर की नगरपालिका परिषद से निवर्तमान चेयरमैन/पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां की मां जहांआरा बेगम और अनारक्षित पुवायां नगरपालिका परिषद से गोपाल अगिभनहोत्री पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़ेंगे।
इसी सूची के अनुसार पिछड़ा वर्ग को आरक्षित नगर पंचायत अल्हागंज से राजू शाह, अनुसूचित जाति महिला को आरक्षित रोजा नगर पंचायत से रुक्मिणी देवी, अनारक्षित खुदागंज नगर पंचायत से ओमेंद्र पाल सिंह, महिला को आरक्षित कांट नगर पंचायत से पूर्व चेयरमैन इदरीस खां की पत्नी सुरैया बेगम व कटरा नगर पंचायत से निवर्तमान चेयरमैन सुकेश गुप्ता की पत्नी रेखा गुप्ता और अनारक्षित खुटार नगर पंचायत से हरिशंकर अवस्थी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000
इन सभी को मिला चुनाव जिताने का दायित्व
प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने नेतृत्व से मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप निकाय वार प्रभारी नामित कर उन्हें पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव जिताने का दायित्व सौंपा है। इसके तहत पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा व कोविद कुमार सिंह को शहर की नगरपालिका परिषद, विधायक शरदवीर सिंह को जलालाबाद नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत अल्हागंज, पूर्व विधायक राजेश यादव को नगर पंचायत खुदागंज, एमएलसी अमित यादव को नगर पंचायत कटरा, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार को नगरपालिका परिषद तिलहर एवं नगर पंचायत रोजा और पूर्व विधायक शकुंतला देवी को नगरपालिका परिषद पुवायां व नगर पंचायत खुटार का प्रभारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000
सपा खेमें में बगावती तेवर थामने की रणनीति शुरू
टिकट कटने से असंतुष्टों को मना रहे जिलाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सपा के प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा होने के साथ ही पार्टी नेतृत्व ने उन सभी कार्यकर्ताओं के बगावती तेवर थामने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है, जिन्हें काफी कोशिशोें के बावजूद उम्मीदवार नहीं बनाया गया। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने ऐसे कई पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें प्रत्याशियों के निर्धारण में अपनी सीमित भूमिका की सफाई दी।
शहर की नगरपालिका परिषद को अपवाद मानें तो पुवायां, जलालाबाद और तिलहर नगरपालिका परिषद समेत जिले की कुछ नगर पंचायतों में सपा टिकट के एक से अधिक दावेदार मैदान में थे। पुवायां में निवर्तमान चेयरमैन संजय गुप्ता द्वारा सपा छोड़ दिए जाने के बाद टिकट को लेकर जिला सचिव हिमांशु वाजपेयी और गोपाल अगिभनहोत्री के बीच परोक्ष तौर पर रस्साकशी चल रही थी। पार्टी में वरिष्ठता के आधार पर गोपाल का टिकट फाइनल हुआ तो जिलाध्यक्ष ने प्रत्याशी के साथ हिमांशु वाजपेयी को बिठाकर उनसे यह आश्वासन लिया कि टिकट नहीं मिलने का विवाद भूलाकर गोपाल को जिताने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।
तिलहर से टिकट की लाइन में लगे रहे कदीर मंसूरी कई माह से चुनाव की तैयारी में जुटे थे और काफी पैसा भी खर्च कर चुके हैं। इसलिए उनका निर्दलीय चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। दूसरी ओर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह यादव एवं उनके बेटे पूर्व विधायक राजेश यादव के करीबी हाजी आरिफ भी टिकट के दावेदार थे। इसलिए जिलाध्यक्ष की फोन कॉल मिलने पर आरिफ ने नाराजगी भी जताई। उधर, जलालाबाद में सादिक अली के कांग्रेस में चले जाने से पार्टी का एक कांटा निकल गया, लेकिन टिकट के दूसरे दावेदार उद्योगपति शकील खां अधिकृत प्रत्याशी के लिए फांस बन सकते हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर शकील चुनाव नहीं लड़ें, इसके लिए पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी उनके निहोरे करने में जुटे है।

000000000000000000000000000000000
फोटो 18 में।
प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर पार्टी के अंदर कोई असंतोष नहीं है। जिन्हें किन्हीं कारणों से टिकट नहीं मिल सका, उन सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्याशियों के साथ बिठाकर उनके गिले-शिकवे दूर कराने का प्रयास कर रहा हूं। प्रत्याशियों का निर्णय पार्टी नेतृत्व ने किया है। जिन लोगों को टिकट नहीं मिलने का मलाल है, उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का प्रयास कर रहा हूं।
-तनवीर खां, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed