{"_id":"597a19b24f1c1bd9268b480d","slug":"191501174194-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक के बाद फिर साथ रहेंगे अंजुम और हसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक के बाद फिर साथ रहेंगे अंजुम और हसन
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
तलाक के बाद फिर साथ रहेंगे अंजुम और हसन
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
बेटी की पिटाई पर गुस्से में तलाक देने वाले हसन और अंजुम फिर एक होंगे। बच्चों की मोहब्बत ने अंजुम को इतना मजबूर किया कि वह अपने ननदोई के घर पहुंच गई। तलाक के बाद से उसके बच्चे वहीं रह रहे थे। अपने दोनों मासूम बच्चों को सीने से लगाकर अंजुम आधा घंटे रोती रही। कहा: अब चाहे कुछ भी हो जाए...परिवार से अलग नहीं रहेगी। इधर हसन भी पत्नी के साथ रहने को तैयार हो गए हैं। शरियत के मुताबिक हलाला के बाद दोनों फिर निकाह करेंगे। मुहल्ले वालों ने धमकी दी है कि अगर बगैर हलाला दोनों साथ रहे तो हुक्का पानी बंद कर देंगे।
पिछले साल 21 दिसंबर को बड़ी विहार की अंजुम से ऑटो रिक्शा चालक हसन ने तलाक..तलाक, तलाक कहकर खुद को अलग कर लिया था। विरोध में अंजुम के पिता ने हसन का सिर फोड़ दिया था। हसन ने भी उनके साथ मारपीट की थी। अगले दिन दोनों को पकड़कर इज्जतनगर पुलिस थाने ले आई थी। हालांकि तब अंजुम ने ही दोनों को छुड़वा दिया था। वह तभी से बच्चों से अलग नहीं होना चाहती थी लेकिन पिता और भाइयों के विरोध के साथ मोहल्ले वाले भी खड़े हो गए। उन्होंने हसन और उसके परिवार के लोगों को हलाला के बाद अंजुम से दोबारा निकाह करने पर जोर दिया। ऐसा न करने पर हुक्का पानी बंद करने की धमकी दे डाली। मोहल्ले वालों के आगे अंजुम की भी एक नहीं चली। उसे पति और पिता के थाने से छूटकर आने वाले दिन ही रात को मायके जाना पड़ा। इसके बाद पिता के दबाव में अंजुम ने पति, देवर और सास के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा लिखा दिया। अंजुम पिता की इच्छा के मुताबिक रिमोट की तरह चलती रही। इसी बीच अंजुम के पिता को कुछ लोगों ने बहलाकर दोनों मासूम बच्चों को हसन को दिलाकर दूरियां और बढ़ा दीं लेकिन अंजुम को तो अपने पति के साथ रहना था। इसके लिए उसने पति से फोन पर बात करके कई बार इच्छा भी जताई लेकिन हसन भी डरा हुआ था। वह मोहल्ले वालों के आगे अंजुम को बिना हलाला के साथ रखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। अंजुम हसन के बहनोई इस्तेखार के लगातार संपर्क में थी। हसन ने बच्चों को बहनोई के घर ही छोड़ दिया था। 24 जुलाई को इस्तेखार पूरनपुर (पीलीभीत) के मग्गदपुर गांव से दवा लेने निजी अस्पताल कार से आए थे। अंजुम ने उन्हें फोन करके बड़ी विहार बुला लिया और उनके साथ मग्गदपुर गांव अपने बच्चों के पास चली गई। शाम को बच्चों से मिली तो करीब एक घंटा उन्हें सीने से लिपटाकर रोती रही। अंजुम ने अब अपने पति के साथ रहना तय कर लिया है। इसके लिए वह हर इम्तहान से गुजरने को तैयार है। समाज और मायके वालों के डर की भी उसे चिंता नहीं है।
मुझे तो बच्चों के साथ रहना है
मुझे अब किसी की नहीं सुननी। इसके लिए चाहें जो करना हो। मैं तो पहले दिन से पति के साथ रहने को तैयार थी। मोहल्ले वालों ने विरोध करके उसे अलग करवा दिया। घर फिर से बसाने के बाद बच्चों से दूर कराने वालों से भी निपटा जाएगा- अंजुम
विज्ञापन
हम शरीयत के मुताबिक हलाला कराकर भी अंजुम के साथ रहेंगे। इद्दत करने के बाद अंजुम के साथ दोबारा निकाह करके नई जिदंगी शुरू करेंगे। इसमें किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए- हसन
-शरीयत ने जो हलाला का तरीका बताया है, उस पर अमल करके हसन अंजुम से दोबारा निकाह करेंगे। इस संबंध में उनकी भी हसन से बात हो गई है। इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए-मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
तलाक के बाद हसन और अंजुम दोबारा निकाह करके साथ रहना चाहते हैं तो मोहल्ले वालों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसी ने कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी-नीति द्विवेदी, सीओ तृतीय
और भी हैं दास्तां
केस-वन
सऊदी अरब भाग गया पति
-आवास विकास कालोनी की रहने वाली लड़की को उसका पति नावेद हुसैन तलाक देने के बाद सऊदी अरब भाग गया है। बेटी पैदा होने पर नावेद ने तलाक दे दी थी। कोर्ट में तारीख पर तारीख पड़ने के बाद वह नहीं आ रहा है। तलाक के बाद उसकी जिंदगी मुश्किलों में है और इंसाफ के लिए भटक रही है।
केस-दो
धोखे खाकर फंस गई जिंदगी
मोहल्ला ब्रहम्पुरा की लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर बेटी पैदा होने के बाद निकाह करने वाले शावेज ने धोखे पर धोखे दिए। तलाक देकर उसने बूढ़े से निकाह कर दिया। इसके बाद भी वह उस पर विश्वास करती रही। पीड़िता ने मुकदमा लिखाया तो पुलिस भी आरोपी से मिल गई। पीड़ित इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है।
केस-तीन
जरा सी बात ने तोड़ा घरौंदा
मठ की चौकी निवासी लड़की ने ननद के बारे में पति अकरम से जरा सी बात कही थी। इसी को लेकर वह इतना गुस्सा हुआ कि उसने तलाक दे दिया। इसके बाद से लड़की की जिंदगी नरक हो गई। वह मायके में रहकर किसी तरह अपना गुजारा कर रही है। पिता भी बेटी का घरौंदा बिगड़ने से परेशान हैं।
केस-चार
पहली बीबी आने पर तलाक दे दी
कटरा चांद खां के वसीम अहमद ने जिस लड़की से पहली पत्नी को छोड़ने की बात कहकर निकाह किया था। एक साल वही फिर से आ गई तो उसी को तलाक देकर फिर मायके भेज दिया। अब वह उसे किसी भी हालत में साथ रखने को तैयार नहीं है। कहता है कि मेरा तुझसे कोई लेना देना नहीं है।