फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   190 birds examined negative, CARI claimed relief

190 पक्षियों की जांच निगेटिव, सीएआरआई ने ली राहत की सांस   

Thu, 10 Nov 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 10 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
बर्ड फ्लू को लेकर केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) समेत जिले भर में हाई अलर्ट जारी है। जिले के दो सौ से ज्यादा पोल्ट्री फार्म पर नजर रखी जा रही है। अब तक जांच के लिए भेजे जा चुके छह सौ से ज्यादा सैंपल में से 190 की रिपोर्ट आ गई है। ये निगेटिव पाई गई है। इससे पशु चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली है, जो पिछले एक महीने से बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट है।
विज्ञापन

दिल्ली में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसके चलते बरेली के सभी पोल्ट्री फार्मों की निगरानी के लिए पशु चिकित्सा विभाग ने टीमें लगा दी थीं। सीएआरआई के लेयर फार्म में हाईअलर्ट घोषित करके इसको पूरी तरह से बायोसिक्योरिटी से लैस कर दिया गया ताकि बर्ड फ्लू का वायरस अंदर प्रवेश न कर सके। सीएआरआई के लेयर फार्म में हजारों की संख्या में मुर्गियां हैं, इसलिए लेयर फार्म के मेन गेट से लेकर अंदर जाने वाले सभी रास्तों में बायो सुरक्षा के उपाय किए गए। मेन गेट पर दवा मिश्रित पानी भर दिया गया है। अंदर जाने वाले हर किसी व्यक्ति को पानी में पैर भिगोकर भीतर जाने की हिदायत दी गई है। वहीं, बीमार मुर्गियों को लेयर फार्म में अलग रखा गया है। संस्थान में यह अलर्ट अभी भी जारी है। हालांकि फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। पशु चिकित्सा विभाग ने जिले की अलग-अलग पोल्ट्री फार्मों से अब तक छह सौ सैंपल जांच के लिए लैब में भिजवाए जा चुके हैं। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि इनमें से 190 बर्ड की जांच रिपोर्ट आ चुकी है, जो निगेटिव पाई गई है। बाकी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


बर्ड फ्लू को लेकर सीएआरआई में अलर्ट जारी है। इसके लिए लेयर फार्म में खास बंदोबस्त किए गए हैं लेकिन कोई मामला सामने नहीं आया है। सब कुछ ठीक है।
-डॉ. जेएम कटारिया, निदेशक, सीएआरआई

बर्ड फ्लू का जिले में कोई मामला नहीं मिला है, लेकिन एहतियात के तौर पर सारे पोल्ट्री फार्मों की निगरानी की जा रही है। पोल्ट्री फार्म वालों को भी सतर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. केपी सिंह, डिप्टी सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed