फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   19 new cases of coronavirus reported in bareilly on 19 april

Corona in Bareilly: मां-बेटे समेत 19 लोग कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 50 के पार

Thu, 20 Apr 2023 08:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Apr 2023 08:26 AM IST
सार

बरेली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार को 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। 

विज्ञापन
19 new cases of coronavirus reported in bareilly on 19 april
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी कहें या लोगों की बेपरवाही, वजह कुछ भी हो, लेकिन जिले में कोरोना संक्रमण अब बेकाबू होने लगा है। बुधवार को 19 लोगों के संक्रमित मिलने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 52 हो गई है। 

विज्ञापन


सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक बुधवार को बदायूं का रहने वाल एक 35 वर्षीय अधिवक्ता, पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय का 27 वर्षीय मेल नर्स, पंजाब नेशनल बैंक की 32 वर्षीय महिलाकर्मी, राजेंद्र नगर का 18 वर्षीय छात्र, देवचरा (आलमपुर जाफराबाद) का 15 वर्षीय छात्र संक्रमित मिला। 
विज्ञापन


Bareilly News: नजरबंद किए जाने पर भड़के मौलाना तौकीर रजा, सीएम योगी को बताया तानाशाह; नहीं दे सके धरना
विज्ञापन
विज्ञापन


बलुपुरा (मीरगंज) निवासी 20 वर्षीय छात्रा, ककरा खुर्द (भुता) का 21 वर्षीय छात्र, सिविल लाइंस के 80 वर्षीय सेवानिवृत डॉक्टर, नगर निगम का 40 वर्षीय अधिकारी, ग्रीन पार्क का 59 वर्षीय अधिकारी, मुंशी नगर का 32 वर्षीय मेडिकल स्टाफ, पुलिस लाइन का 34 वर्षीय कांस्टेबल में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

इनके अलावा इंदिरा नगर 62 वर्षीय मां और उनका 37 वर्षीय बेटा, कर्मचारी नगर की 33 वर्षीय गृहिणी, मकरंदपुर (आलमपुर जाफराबाद) का 62 वर्षीय राजमिस्त्री, चुरई (मीरगंज) की 38 वर्षीय गृहिणी, मीरगंज की 30 वर्षीय गृहिणी, कुड्डा (आलमपुर जाफराबाद) का 35 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग चल रही है। संपर्क में आने वालों की दो दिन बाद जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed