फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.82 lakh cheated from pathology operator in the name of blood test of military personnel

Bareilly News: सैन्यकर्मियों के खून की जांच के नाम पर पैथोलाॅजी संचालक से 1.82 लाख ठगे

Mon, 20 Jan 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
1.82 lakh cheated from pathology operator in the name of blood test of military personnel
बरेली। सैन्यकर्मियों के खून की जांच के नाम पर साइबर ठग ने पैथोलॉजी लैब संचालक व उसके दो पड़ोसियों से 1.82 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रेलवे साउथ कॉलोनी निवासी राहुल कनौजिया ने पुलिस को बताया कि उसके फोन पर 27 सैन्यकर्मियों के खून की जांच कराने को लेकर सतीश कुमार की कॉल आई। उसने बताया कि वह कैंट एरिया से बात कर रहा है।
विज्ञापन

जांच से जुड़ी पूरी जानकारी लेने के बाद रात साढ़े नौ बजे सतीश ने वीडियो कॉल कर गूगल पे से जांच की फीस ट्रांसफर करने की बात कही। उसने बताया कि आपके नंबर पर धनराशि ट्रांसफर नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह धनराशि वह किसी और के खाते में ट्रांसफर करा ले। इस पर राहुल ने पड़ोसी राहुल कनौजिया के गूगल पे अकाउंट में रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा।
पुलिस के मुताबिक सतीश ने धनराशि भेजने के बजाय नौ जनवरी को चार ट्रांजेक्शन के जरिये रुपये निकाल लिए। इसी तरह दूसरे पड़ोसी मो. अहमद के खाते से भी रुपये निकाले गए।

87 हजार रुपये, 49,999 रुपये, 19,999 रुपये, 10 हजार रुपये और 14,999 रुपये के ट्रांजेक्शन हुए। खाते से रुपये कटने के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed