फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शहरवासियों को अब पुलों से खतरा

शहरवासियों को अब पुलों से खतरा

Wed, 15 May 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
शहरवासियों को अब पुलों से खतरा
बरेली। सिस्टम की लापरवाही और देखरेख के अभाव में शहर के तमाम पुल कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं। चौपुला पुल पर बीच की दरार भरने से पुल का कंपन खत्म हो गया है। 40 साल पुराने किला पुल की सड़क पर बार-बार परत बिछाने से इस पर सैकड़ों टन वजन बढ़ चुका है। इधर हार्टमन ओवरब्रिज की सड़क टूट रही है। हालांकि, इसकी रिपेयरिंग भी हो रही है लेकिन हादसे की परवाह किए बगैर गड्ढे भरने वाली जगह पर रेता के बोरे बीच में ही छोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन



हार्टमन ओवरब्रिज
संभल कर चलें..कहीं रेता के बोरे करा न दें हादसा
हार्टमन ओवरब्रिज की सड़क फिर से टूट गई है। पुल की सीसी सड़क की पीडब्ल्यूडी इन दिनों मरम्मत करा रहा है। सड़क टूटकर सरिया बाहर आ जाने से इस पुल पर निकलना पहले ही खतरनाक था। पीडब्ल्यूडी काफी समय से इसकी मरम्मत भी नहीं करा रहा था। इधर इस पुल की रिपेयरिंग शुरू भी कराई गई तो लापरवाही हो रही है। मंगलवार को क्षतिग्रस्त जगह पर सीमेंट का लेप लगाकर उसे क्षतिग्रस्त होने से बचाने को उसके चारों तरफ रेता के बोरों का घेरा बनाकर छोड़ दिया गया है। रात में अगर किसी ने ध्यान नहीं दिया तो हादसा होना तय है।
विज्ञापन


चौपुला ओवरब्रिज
ज्वाइंट बंद करने से थमा कंपन, बढ़ा खतरा
चौपुला पुल की सड़क की हालत भी काफी खराब है। पुल पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसमें सबसे बड़ा खतरा यह पैदा हो रहा है कि इसके ज्वाइंट भी भर दिए गए हैं। जबकि इन ज्वाइंट का खुला रहना बेहद जरूरी है, ताकि वाहनों के निकलने के दौरान पुल का कंपन बरकरार रहे। मगर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने न तो सड़क को ठीक कराया है और न ही इन ज्वाइंट को खोलने की सुध ली है। पूर्व में इंजीनियरों ने इस पुल का सर्वे करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भी दी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अभियंताओं का कहना है कि कंपन न होने से पुल में दरारें पड़ने और टूटने तक का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed