{"_id":"5cc9efd4bdec22078e0aa521","slug":"181556738004-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाया, ऊपर रख दिया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोश मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाया, ऊपर रख दिया सामान
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार दोपहर जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने शर्मनाक हरकत की। एक युवक बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया तो इमरजेंसी से वार्ड में ले जाने के दौरान स्ट्रेचर पर लिटाकर उसपर कट्टे में भरा सामान लाद दिया गया।
बुधवार दोपहर रोडवेज स्टैंड पर आकर रुकी बस में एक युवक बेहोश पड़ा मिला। उसके साथ एक कट्टा भी था, जिसमें काफी सामान भरा हुआ था। माना जा रहा था कि वह दिल्ली से लौट रहा होगा और रास्ते में उसे जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया। इस पर परिचालक बेहोश युवक को जिला अस्पताल ले गया। इमरजेंसी में युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। यहां से वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने ऐसी हरकत की, जो बेहद शर्मनाक थी। बेहोश युवक को स्ट्रेचर पर लिटा दिया, फिर उसके ऊपर ही उसका सामान रख दिया। फिर स्ट्रेचर को वार्ड में ले गए और युवक को बेड पर लिटा दिया। बेहोश युवक के ऊपर बोझ देखकर अन्य मरीजों के तीमारदारों ने एतराज भी जताया, जिसका असर नहीं पड़ा।
डीएम ने जिला और महिला अस्पताल के सुधार की जिम्मेदारी सीडीओ को दे दी है। अब वही लापरवाही पर कार्रवाई करेंगी।
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ