फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘वो कुर्सी को किसी से भी मिल सकते हैं शऊर से वोटिंग करना’

‘वो कुर्सी को किसी से भी मिल सकते हैं शऊर से वोटिंग करना’

Mon, 22 Apr 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
‘वो कुर्सी को किसी से भी मिल सकते हैं शऊर से वोटिंग करना’
बदायूं/ककराला। आंवला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सर्वराज सिंह के समर्थन में ककराला में जनसभा करने आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने अन्य दलों के बारे में जनता से कहा कि इस समय आपको सोचना होगा। शिजरा भी निकालना होगा। जन्मकुंडली भी देखनी होगी कि कौन लोग हैं जो कुर्सी के लिए किसी के साथ भी मिलकर सरकारें बना सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। इसलिए अपनी समझ पर भरोसा रखें, शऊर से वोटिंग करें।
विज्ञापन

ककराला के हाजी असगर अली इस्लामी हायर सेकेंड्री स्कूल में रविवार को आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने अपने भाषण की शुरुआत युवा, नौजवान और बुजुर्गों को नमन, नमस्कार और सलाम के साथ की। कुंवर सर्वराज सिंह को अपना भाई और साथी बताते हुए कहा कि वह उनके लिए जनता से हाथ के पंजे वाला बटन दबाने की अपील करने आए हैं। कहा- जो कांग्रेस की रवायत है, जो इस मुल्क की रवायत है, हमारी तहजीब है, संविधान है, उसका यकीन बनाए रखने के लिए सर्वराज जैसे नेता की संसद में जरूरत है। इससे पूर्व प्रत्याशी सर्वराज सिंह ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके राहुल गांधी के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की।
विज्ञापन

जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस ओमवीर यादव, अकबर अहमद डंपी (युवा कांग्रेस) शैलेश पाठक, आतिफ खां, महिला कांग्रेेस अध्यक्ष आयशा राठौर, धीरपाल यादव, मुनीफ सकलैनी, तनवीर, मिर्जा अशरफ सकलैनी, ओमेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं छूटता फिल्मी अंदाज
राज बब्बर भले ही सियासत का लंबा अनुभव रखते हों। लेकिन उनके भाषण में आज भी फिल्मी अंदाज नजर आता है। यहां भी उन्होंने सस्पेंस बरकरार रखा। प्रदेश अध्यक्ष ने भाषण की शुरुआत में कहा कि मेरा एक भाई, दोस्त, साथी ऐसा है जिसके साथ मुझे जेल जाने का मौका भी मिला। जेल में ये खाता रहा, मैं देखता रहा, ये पहले तंदुरुस्त हो गया मैं बाद में तंदुरुस्त हुआ। बोले- ये भाई कभी नाराज हो जाता है, कभी रूठ जाता है, कभी गुस्सा करता है। इस बार भी इसने बहुत सताया, बहुत तंग किया और आखिर इसको मैं आपके सामने ले ही आया। ऐसा शख्स जिसके साथ मेरा रिश्ता है, भाई भी है, नेता भी है और वह है सर्वराज सिंह।


तो ऐसे मैदान में आए सर्वराज
राजबब्बर ने कहा कि सर्वराज इस बार कह रहे थेे कि चुनाव नहीं लड़ेंगे तो मैंने इनसे कहा कि जब मुल्क को जरूरत है तो कह रहे हो कि इस बार चुनाव नहीं लड़ोगे। तब मैंने, सिंधिया और प्रियंका गांधी ने इन्हें राजी किया और राहुल से इनकी बात कराई और इन्हें चुनाव में ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed