फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   राज्यरानी, डबल डेकर एक्सप्रेस 16 से होंगी बहाल

राज्यरानी, डबल डेकर एक्सप्रेस 16 से होंगी बहाल

Fri, 05 Apr 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
राज्यरानी, डबल डेकर एक्सप्रेस 16 से होंगी बहाल
शाहजहांपुर। निरस्त ट्रेनों में सुपरफास्ट राज्यरानी और डबल डेकर एक्सप्रेस 16 अप्रैल से बहाल हो जाएंगी। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेनों को बहाल करने से पहले लखनऊ-दिल्ली रेल रूट पर मालगाड़ियों का ट्रैफिक कम करने की तैयारी है। हालांकि, अन्य रद्द रेलगाड़ियों की 16 अप्रैल से बहाली अभी पूरी तरह से साफ नहीं है।
विज्ञापन

रेलवे ने कोहरे का हवाला देते हुए 15 नवंबर को 10 जोड़ी ट्रेनों को 15 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया था। ये ट्रेनें 16 फरवरी से भी चालू नहीं हो सकीं। इस बीच कानपुर सेंट्रल होकर पास की जाने वाली 70 से ज्यादा मालगाड़ियों का डायवर्जन लखनऊ से शाहजहांपुर होते हुए कर दिया गया। लखनऊ-दिल्ली रूट पर मालगाड़ियों का ट्रैफिक बढ़ने से ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया। एक अप्रैल से रद्द ट्रेनों का संचालन शुरू होना था। लेकिन निरस्तीकरण को एक बार फिर से 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। गर्मियों और छुट्टियों के सीजन में ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में अब रेलवे 16 अप्रैल से ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का संचालन शुरू करना चाहता है। लखनऊ से मेरठ के बीच चलने वाली सुपरफास्ट राज्यरानी एक्सप्रेस के अलावा डबल डेकर एक्सप्रेस के संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इन दोनों ट्रेनों का संचालन 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इससे पहले इस रूट पर चलने वाली मालगाड़ियों के डावर्जन का प्लान भी रेलवे तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


निरस्त चल रहीं नौ जोड़ी ट्रेनों को 16 अप्रैल से बहाल किया जाना है। निरस्त चल रहीं सभी ट्रेनें 16 अप्रैल से बहाल हो जाएंगी यह अभी नहीं कहा जा सकता। राज्यरानी और डबल डेकर एक्सप्रेस को 16 अप्रैल से बहाल कर दिया जाएगा।- मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed