फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मृतकों के खातों में भेज दी पीएम आवास की किस्त

मृतकों के खातों में भेज दी पीएम आवास की किस्त

Fri, 15 Mar 2019 01:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
मृतकों के खातों में भेज दी पीएम आवास की किस्त
बरेली। प्रधानमंत्री आवास आवंटन की ब्लॉकवार समीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आ रही है। दो ब्लॉकों क्यारा और रामनगर में प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को किस्त भेजने के बजाय मृतकों और गलत खातों में भेज दी गई। बाकी ब्लॉकों में भी प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को पहली, दूसरी और तीसरी किस्त भेजने की जांच चल रही है। इसमें भी बड़े पैमाने पर धांधली की आशंका है।
विज्ञापन

रामनगर ब्लॉक में 608 प्रधानमंत्री आवास दिए गए थे। इनमें 587 लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त 70 हजार रुपये भी भेज दी गई। इस ब्लॉक में 21 लाभार्थियों की पात्रता की जांच हुई तो पता चला कि पहली 40 हजार और दूसरी 70 हजार रुपये की किस्त पाने वाले 15 लाभार्थी जीवित नहीं हैं फिर भी दोनों किस्तें उनके खातों में चली र्गइं। दो लाभार्थियों की दो किस्तें 1.10 लाख रुपये गलत खाता नंबर पर भेज दी गईं। चार पात्र ही सही पाए गए। वहीं, क्यारा ब्लॉक में 267 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत किए गए। इनमें 257 लाभार्थी तो पात्र थे, मगर 10 की जांच की गई तो उनमें दो मृत पाए गए। इनके खातों में भी 1.10 लाख रुपये की पहली और दूसरी किस्त जा चुकी है। दो आवासों का 2.40 लाख रुपये बैंक मित्र ने हड़प लिया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं, तीन लाभार्थियों का 3.60 लाख गलत खातों में चला गया। उसकी बैंक से रिकवरी के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास की पात्रता की ब्लॉक स्तर से जांच कराई जा रही है। गलत खातों में रकम भेजने की जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई होगी। - सत्येंद्र कुमार, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed