फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीएड काउंसलिंग : इंटरनेट सेवाएं बंद होने से मेरठ के अभ्यर्थी नहीं जमा कर सके फीस

बीएड काउंसलिंग : इंटरनेट सेवाएं बंद होने से मेरठ के अभ्यर्थी नहीं जमा कर सके फीस

Tue, 02 Jul 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
बीएड काउंसलिंग :  इंटरनेट सेवाएं बंद होने से मेरठ के अभ्यर्थी नहीं जमा कर सके फीस
बरेली। सोमवार को बीएड की पूल काउंसलिंग का अंतिम दिन था। लेकिन मेरठ में तबरेज कांड में विरोध प्रदर्शन के चलते इंटरनेट सेवाएं बंद होने से वहां के तमाम अभ्यर्थी फीस नहीं जमा कर सके। इसके चलते वहां के कॉलेज संचालक पूरे दिन परेशान रहे और विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम में फोन करके तिथि बढ़ाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन

इस बार बीएड प्रवेश प्रक्रिया की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई है। प्रवेश परीक्षा में पांच लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे, लेकिन एडमिशन कम हो रहे हैं। पहले चरण में करीब 67,500 और दूसरे चरण में करीब 65,500 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करके एडमिशन लिया है। वहीं, 28 जून से शुरू हुई पूल काउंसलिंग का सोमवार को अंतिम दिन था। मेरठ के अभ्यर्थियों को सोमवार को फीस जमा करने के लिए परेशान होना पड़ा। तबरेज कांड को लेकर विरोध प्रदर्शन के चलते वहां इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से दिक्कत हुई। इसके चलते तमाम अभ्यर्थियों ने आसपास के शहरों में जाकर फीस जमा की या फिर फीस जमा ही नहीं कर सके। वहां की दिक्कतों को लेकर तमाम लोग विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम में फोन करते रहे।
विज्ञापन


तिथि बढ़ने की अब संभावना नहीं
प्रवेश प्रक्रिया के राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि अब तारीख बढ़ने की संभावना नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने आठ जुलाई तक सारी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में मेरठ के अभ्यर्थियों के लिए अब मौका नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


51 हजार ने कराई पूल काउंसलिंग
सोमवार को पूल काउंसलिंग के अंतिम दिन रात आठ बजे तक आंकड़ा 51 हजार तक पहुंच गया। इसके बाद भी 30 हजार से अधिक सीटें खाली रह जाएंगी। संभावना जताई जा रही है कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय इन सीटों पर कॉलेजों को सीधे एडमिशन की अनुमति दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed