फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›    नाथ नगरी एयर टर्मिनल : इंतजार खत्म, आज आएगी जेट एयरवेज की टीम

 नाथ नगरी एयर टर्मिनल : इंतजार खत्म, आज आएगी जेट एयरवेज की टीम

Thu, 28 Feb 2019 02:22 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
 नाथ नगरी एयर टर्मिनल : इंतजार खत्म, आज आएगी जेट एयरवेज की टीम
बरेली। नाथ नगरी एयर टर्मिनल से सिविल उड़ानें शुरू कराने के लिए जेट एयरवेज की टीम के बरेली आने का कार्यक्रम आखिरकार फाइनल हो गया है। जेट एयरवेज की टीम बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचेगी और पूरे सिस्टम का जायजा लेने के बाद यह तय कर देगी कि बरेली से उड़ानें कब शुरू होंगी। हालांकि फिलहाल तीन मार्च से उड़ानें शुरू कराने का भी दावा किया जा रहा है, लेकिन अंतिम तौर पर इस पर जेट एयरवेज के अधिकारी ही मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी और प्रशासन के अधिकारियों ने इससे पहले 28 फरवरी से बरेली से सिविल उड़ानें शुरू कराने का दावा किया था। पिछले पूरे हफ्ते अधिकारी इसी दावे पर डटे रहे, इसके लिए जेट एयरवेज की टीम के 24 या 25 फरवरी को यहां दौरा करने आने की भी बात कही जा रही थी लेकिन जब अंत तक उनके आने की कोई सूचना नहीं मिली तो इस दावे की हवा निकल गई। इस बीच भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तनातनी से भी यह साफ हो गया कि जेट एयरवेज की टीम ऐसे माहौल में बरेली नहीं आएगी। बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एसके सिंह ने साफ किया कि जेट एयरवेज की टीम बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे बरेली पहुंचेगी। यह टीम नाथ नगरी एयर टर्मिनल पर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद यह फैसला करेगी कि यहां से उड़ानें कब से शुरू की जाएंगी। इसके साथ यह भी तय किया जाएगा कि यहां से कहां के लिए कुल कितनी उड़ानें होंगी और उनका समय और टिकट बुकिंग प्रक्रिया क्या होगी।
विज्ञापन


तीन मार्च से उड़ान पर भी भारत-पाक तनाव का ग्रहण
एयरपोर्ट अथॉरिटी और प्रशासन के अधिकारियों की ओर से अब तीन मार्च से बरेली से सिविल उड़ानें शुरू कराने की बात कही जा रही हैं, हालांकि यह डेडलाइन भी अभी फाइनल नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी आगे चलकर क्या मोड़ लेगी, बरेली से सिविल उड़ानों की शुरुआत इस पर भी निर्भर करेगी। बता दें कि बरेली से सिविल उड़ानों के लिए फिलहाल त्रिशूल एयरबेस की हवाई पट्टियों का ही इस्तेमाल किया जाना है। सीमा के हालात देखते हुए एयरबेस की सभी हवाई पट्टियों को अभी सामरिक गतिविधियों के लिए आरक्षित रखा गया है। ऐसे में बरेली से तीन मार्च से सिविल उड़ानें शुरू कराने का दावा बहुत पक्का नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्दीकी का ट्रांसफर रद्द कराने की कोशिश
नाथ नगरी एयर टर्मिनल की प्रशासन की ओर से मॉनीटरिंग करने वाले विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी सुल्तान अशरफ सिद्दीकी का हाल ही में ट्रांसफर हो चुका है। उनके जाने से बरेली से सिविल उड़ानें शुरू करने की तैयारी प्रभावित हो सकती है, लिहाजा प्रशासनिक स्तर पर उनका तबादला रुकवाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि एयर टर्मिनल से हवाई उड़ान जल्द से जल्द शुरू कराई जा सके। माना जा रहा है कि नए अधिकारी को पूरा प्रोजेक्ट समझने में समय लगेगा।


नाथ नगरी एयर टर्मिनल से विमान सेवा शुरू करने से पहले जेट एयरवेज की टीम सर्वे करने पहुंच रही है। इस सर्वे के बाद ही तय होगा एयरपोर्ट से कितने हवाई जहाज किस समय उड़ान भरेंगे। टिकट बुकिंग के बारे में भी इसके बाद ही जानकारी दी जाएगी। - एसके सिंह, डायरेक्टर एयरपोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed