{"_id":"5c48b704bdec224e4507e057","slug":"181548269316-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों के खेत में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों के खेत में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। कस्बे में पुलिस ने बुधवार शाम चार बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे किनारे पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरुषोत्तम सिंह वर्मा के सरसों के खेत से एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शाम चार बजे कस्बे के मोहल्ला ढका मड़ैया निवासी रामप्रकाश सरसों के खेत से जानवरों के लिए चारा लेने गए थे। खेत में घुसते ही एक युवक को औंधे मुंह पड़े दिखाई दिया। उसके पास में ही एक सिरिंज, इंजेक्शन की खाली शीशी, एक बीड़ी, माचिस व एक गिलास पड़ा था। रामप्रकाश की सूचना पर थाना प्रभारी सुधाकर पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएसआई रामायण सिंह का कहना है कि युवक नशेड़ी प्रतीत हो रहा है। उसकी उम्र करीब 26-27 वर्ष बताई जा रही है। वह काली शर्ट, जिंस की नीली पैंट, हल्का गुलाबी और काले रंग की डिजाइन का हाफ स्वेटर, जूता मोजा पहने है। सिर में गमछा बांधे हुए है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।