फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली नें बर्फीली हवा चलने से न्यूनतम पारा दो डिग्री गिरा

बरेली नें बर्फीली हवा चलने से न्यूनतम पारा दो डिग्री गिरा

Fri, 11 Jan 2019 01:50 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
बरेली नें बर्फीली हवा चलने से न्यूनतम पारा दो डिग्री गिरा
बरेली। बर्फीली हवाएं चलने से धूप में भी कड़ाके की सर्दी अपनी अलग छाप छोड़ रही है। बृहस्पतिवार को हल्का कोहरा पड़ने से सूरज थोड़ी देर से निकले। दिन में धूप खिली, लेकिन उसकी तीव्रता कम रही। 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तरह के तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने से कंपकंपी छूट गई। आगामी तीन दिन आसमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है। सूरज की लुकाछिपी देखने को मिलेगी। कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य था। हालांकि यह एक दिन पहले के तापमान से 0.2 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। सुबह से ही 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने से धूप में भी शीतलहर का अहसास हो रहा था। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अब कम से कम तीन दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। कभी सूरज दिखेंगे तो कभी बादलों की ओट में छिप जाएंगे। मतलब, सूरज की लुकाछिपी के बीच मध्यम और घना कोहरा पड़ सकता है। अब तक रात का तापमान कम होता था, लेकिन अब अधिकतम तापमान में कमी आएगी, जिससे दिन में ठंडक बढ़ेगी। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed