फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को हराकर बरेली फाइनल में

रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को हराकर बरेली फाइनल में

Thu, 22 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को हराकर बरेली फाइनल में
बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य पर हो रही प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में बरेली ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं फैजाबाद को हराकर बनारस भी फाइनल में पहुंच गया है। अब डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को खिताबी भिड़ंत बरेली और बनारस के बीच होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लगातार मुकाबले जीतकर बरेली और लखनऊ के खिलाड़ी जबरदस्त उत्साह के साथ सेमीफाइनल में उतरे। मुकाबला अपराह्न तीन बजे शुरू हुआ। मैच शुरू होने के कुछ मिनटों के भीतर ही अभिषेक ने गोल कीपर को छकाते गोल कर बरेली को 1-0 से लीड दिला दी। इसके बाद लखनऊ को गोल करने का मौका नहीं मिल सका। एक गोल से पिछड़ने के बाद लखनऊ को दूसरे हाफ की शुुरुआत में ही पेनाल्टी मिल गई। लखनऊ के मनोज ने इसका पूरा फायदा उठाया और गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद लखनऊ की टीम हावी हो गई, लेकिन बरेली के अभिषेक और आनंद पाल ने एक-एक गोल करके टीम को 3-1 से जीत दिली दी। एक गोल मुकाबले में आखिरी मिनटों में हुआ।
विज्ञापन

बरेली की जीत पर स्टेडियम में जमकर ढोल बजे और पटाखे छोड़े गए। इससे पहले सुबह बनारस और फैजाबाद के बीच सेमीफाइनल हुआ। मजबूत बनारस के आगे फैजाबाद नहीं टिक सका। संदीप ने गोल करके लीड दिलाई जिसे फैजाबाद के संजय ने गोल करके बराबर किया, लेकिन बनारस के रुस्तम ने गोल करके टीम को 2-1 से जीत दिला दी। अब गुरुवार को बरेली और बनारस के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। इस दौरान आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह, राघवेंद्र सिंह, आशीष सक्सेना, मून रॉबिन्सन, शमीम अहमद, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों में होती रही तकरार
बरेली और लखनऊ के खिलाड़ी जबरदस्त उत्साह में थे, लेकिन मैदान पर दोनों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई। लखनऊ के खिलाड़ियों का आरोप था कि बरेली के खिलाड़ी जानबूझकर टाइम पास कर रहे हैं। धक्कामुक्की होने पर एक खिलाड़ी को रेड कार्ड और एक को यलो कार्ड तक दिया गया। पहले हाफ खत्म होने में कुछ मिनट बचे थे। बरेली 1-0 से लीड पर था, सिर्फ टाइम पास करने के लिए बरेली का खिलाड़ी पेट पकड़कर लेट गया तो लखनऊ के एक खिलाड़ी ने उसको जबरन उठा दिया। उसका कहना था कि वो चोट लगने का नाटक कर रहा है। फील्ड एंपायर ने उसे यलो कार्ड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed