फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मेगा ब्लॉक आज भी: सियालदह-त्रिवेणी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट

मेगा ब्लॉक आज भी: सियालदह-त्रिवेणी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट

Mon, 22 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक आज भी: सियालदह-त्रिवेणी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
बरेली। अप लाइन पर काकोरी स्टेशन शुरू हुए मेगा ब्लॉक की वजह से रविवार को शाम छह बजे ट्रेनों का टाइम टेबिल बिगड़ा रहा। दोपहर के वक्त जंक्शन पहुंचने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। सियालदह और राज्यरानी भी घंटों लेट आई जबकि वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस को हरदोई से ही डायवर्ट कर दिया गया। ब्लॉक खत्म होने के बाद भी ट्रेनों को कॉशन पर चलाया गया। जगह-जगह ट्रेनों को घंटे-घंटे भर रोका गया तो यात्री बुरी तरह ऊब गए।
विज्ञापन

रविवार को इंजीनियरिंग अनुभाग ने अप लाइन पर आलमनगर से शाहजहांपुर सेक्शन में सुबह 8:50 से 1:50, शाहजहांपुर-बरेली सेक्शन में सुबह 11:05 से शाम 4:05 बजे और बरेली-मुरादाबाद सेक्शन पर सुबह 11:30 से शाम के 4:30 बजे तक के लिए ब्लॉक लेकर पटरियां बदलने का काम शुरू किया। दरअसल कई स्टेशनों पर साठ किलोग्राम की पटरी डालने से पटरियों की ऊंचाई बढ़ गई थी जिन्हें काटकर दुरुस्त किया। तीनों सेक्शन में ब्लॉक हटने के बाद भी ट्रेनों को 30 किमी घंटा के कॉशन पर चलाया गया। घंटों खड़ी रहने के बाद भी जब धीमी गति से ट्रेनें चलीं तो यात्री ऊब गए। सबसे ज्यादा दिक्कत वाराणसी बरेली एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई जब ट्रेन को हरदोई से ही वाराणसी के लिए टर्मिनेट कर दिया गया। सियालदह एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस को रोजा और जननायक एक्सप्रेस को बनतारा स्टेशन पर रोक दिया गया। बरेली-बनारस एक्सप्रेस को हरदोई से वापस कर दिया गया। इस दौरान यात्री घंटों परेशान रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed