फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   around 475 lekhpal goes on strike

सभी छह तहसीलों में 475 लेखपाल हड़ताल पर

Wed, 04 Jul 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 04 Jul 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
around 475 lekhpal goes on strike
lekhpal
सदर समेत जनपद की सभी छह तहसीलों में अपनी मांगें पूरी न होने पर 475 लेखपाल हड़ताल पर चले गए हैं। लेखपालों ने पहले ही तीन जुलाई से हड़ताल की चेतावनी दे दी थी। लेखपालों के हड़ताल पर जाने से जमीनों की पैमाइश, आय, निवास, जाति और वारिसान प्रमाण पत्र बनने का काम रुक गया है। तहसीलों में डाटा मेंटेन करने के काम पर भी ब्रेक लग गया है। हड़ताल के पहले लेखपालों ने एकजुट होकर तहसीलों में धरना-प्रदर्शन कर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। लेखपालों ने सदर तहसील में वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में बढ़ोत्तरी, लैपटॉप और स्मार्ट फोन और प्रमोशन देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने सदर के अलावा अन्य तहसीलों में जाकर धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सदर तहसील अध्यक्ष नीरज राठौर, नारायण दास मिश्र, हरीश गंगवार, प्रेमपाल, राजीव सक्सेना, ताहिर उस्मान, राजा, बिहारीलाल आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed