{"_id":"5b352b5b4f1c1b95598b69b8","slug":"181530211163-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में पुवायां को बरेली मंडल में मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में पुवायां को बरेली मंडल में मिला पहला स्थान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वे 2018 में पुवायां नगर पालिका को बरेली मंडल में पहला स्थान हासिल हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष, ईओ और सदस्यों ने इस पर बृहस्पतिवार को मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
चेयरमैन संजय गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत कराए गए सर्वे में नगर पालिका को पहला स्थान दिलाने के लिए कर्मचारियों और सदस्यों ने तैयारी कर रखी थी। इसके तहत लोगों को जागरूक करने के साथ ही रात में सफाई कार्य शुरू कराया गया। इसके अलावा गर्मी को देखते हुए सुबह जल्दी और शाम को देर तक सफाई कार्य कराया गया। नगर स्वच्छ रहे इसके लिए 20 कर्मचारी बढ़ाए गए और घरों से कूड़ा उठाने के साथ ही वाहनों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया गया ताकि वाहनों पर नजर रखी जा सके।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की गई। इससे नगर को साफ सुथरा रखने में मदद मिली। आगे भी सफाई में उच्च स्थान बरकरार रखने के लिए अभी से रणनीति बना ली गई है। नगर के बाशिंदों, दुकानदारों से यूजर चार्जेज लिए जाएंगे और बाद में केयरिंग चार्ज लगेगा, जिससे लोग गंदगी करने से बचेंगे। चेयरमैन संजय गुप्ता, ईओ धर्मवीर सिंह सहित तमाम सदस्यों और कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
---------
किसी ने डाउनलोड नहीं किया स्वच्छता ऐप
पुवायां। स्वच्छता सर्वे में नगर को मंडल में पहला स्थान मिला है लेकिन पुवायां के एक भी नागरिक ने स्वच्छता ऐप डाउनलोड नहीं किया। इस ऐप के डाउनलोड होने पर चार सौ अंक दिए जाते हैं। कई नागरिकों को तो स्वच्छता ऐप की जानकारी ही नहीं हो सकी, जिस कारण ऐप के मामले में शून्य अंक मिले।