{"_id":"5af49fcd4f1c1b5c098b9269","slug":"181525981133-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह की धमकी
Updated Fri, 11 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
सिस्टम नाकारा
निगम ने बीडीए पर डाल दी
प्रगतिनगर की नाली की शिकायत
हेडिंग- नाली के लिए आई शासन की टीम भी बहलाकर लौटा दी
- निगम अफसरों ने लिख दिया कि बीडीए ने निगम को हैंडओवर नहीं की कॉलोनी
- पीडब्ल्यूडी के रिटायर जेई ने राज्यपाल को परिवार समेत आत्मदाह की दी है धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
खुद को प्रधानमंत्री का समर्थक बताने वाले पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड जेई ने नाली की समस्या के लिए परिवार समेत आत्मदाह की धमकी देते हुए राज्यपाल समेत तमाम अफसरों को पत्र लिख डाले। इस पर शासन की टीम दौड़ी-दौड़ी निगम तक पहुंची तो निगम अफसरों ने बीडीए की कॉलोनी हैंडओवर न होने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया।
प्रगतिनगर निवासी महेश चंद्र पांडेय पीडब्ल्यूडी के रिटायर जेई हैं और भाजपा एवं नरेंद्र मोदी के समर्थक हैं। बकौल महेश पांडेय, उनके बेटे ने गुजरात में मोदी का चुनाव लड़ाया था, मगर अब वह सपा की मानसिकता वाले अफसरों की वजह से घर के सामने एक नाली बनवाने को सिस्टम से लड़ रहे हैं। शिकायत के मुताबिक फरवरी में निगम टीम उनके घर तक नाली बनाने को पहुंची, मगर पड़ोसी के दबाव में लौट गई। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने सीएम के पोर्टल पर शिकायत की। मगर कोई हल नहीं हुआ तो उन्होंने राज्यपाल एवं शासन के अफसरों को पत्र लिखकर परिवार समेत आत्मदाह की अनुमति मांगी। ऑडिट जनरल के यहां भी यह पत्र पहुंचा तो हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को ऑडिट विभाग के दो अफसर नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव से जानकारी ली तो पता लगा कि बीडीए ने कॉलोनी निगम को हैंडओवर नहीं की है इसलिए निगम नाली नहीं बना सकता। इसके बाद निगम की ओर से बीडीए को वहां नाली बनवाने के लिए पत्र लिखकर मामले से पल्ला झाड़ लिया गया।