{"_id":"596a478b4f1c1b386e8b461c","slug":"181500137355-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदपुर और शाही में बिजलीघर बनने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदपुर और शाही में बिजलीघर बनने का रास्ता साफ
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
बरेली।
फरीदपुर और शाही में बिजली घर बनाए जाने को डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह के जमीन दिलाने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही दोनों स्थानों पर बिजली घरों का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
कस्बा शाही को फतेहगंज पश्चिमी से बिजली की आपूर्ति दी जाती है। जिससे वहां दिन बिजली आपूर्ति की दिक्कत बनी रहती है। यूपी पावर कारपोरेशन ने चार साल पहले शाही में बिजली घर बनाए जाने को जमीन मांगी थी लेकिन मिल नहीं पाई। नवागत डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह के सामने जमीन का प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने तुरंत मामला संज्ञान में लेकर जमीन की समस्या को निपटा दिया। डीएम ने शाही में पावर कारपोरेशन को एक रुपये प्रति एकड़ के सांकेतिक मूल्य और मालगुजारी के 150 गुना प्रतिवर्ष जमा करने पर 0.164 हेक्टेयर जमीन 90 साल के लिए पट्टे पर दे दी है। फरीदपुर में दूसरा बिजलीघर 220 केवी ट्रांसमीशन का बनना है। यह बिजलीघर शाहजहांपुर रोड के औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध आपूर्ति देने को बनाया जाना है लेकिन एक साल से इसक लिए भी जमीन नहीं मिल रही थी। डीएम ने फरीदपुर में ट्रांसमीशन के बिजलीघर बनाए जाने को 0.265 हेक्टेयर जमीन 90 साल के पट्टे पर दे दी है। डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जल्द ही इन बिजलीघरों का निर्माण कराने की कोशिश की जा रही है। इन दोनों बिजलीघरों से लोगों को काफी राहत मिलेगी। शाही कस्बे की बिजली आपूर्ति की दिक्कत दूर होगी। ट्रांसमीशन का बिजलीघर उद्यमियों को राहत देने का काम करेगा। इससे शाहजहांपुर रोड का विकास होगा।