यात्रा पर संकट: मेगा ब्लॉक के कारण वंदे भारत समेत 18 ट्रेनें निरस्त, चार गाड़ियों के मार्ग बदले
आने वाले दिनों में 20 से 24 दिसंबर तक ट्रेनों में कन्फर्म टिकट और सीट के लिए मारामारी रहेगी। मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई-बालामऊ स्टेशन के बीच मसीत स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए मेगा ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली 18 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान चार ट्रेनों को मार्ग बदलकर और चार ट्रेनों को दो घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
कोहरे के सीजन के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली 18 ट्रेनों को पहले ही एक दिसंबर से 29 फरवरी तक के लिए निरस्त किया जा चुका है। इसके अलावा तीन महीने तक 40 ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। अब ब्लॉक के कारण 18 और ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
22489/22490 लखनऊ-मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 22 व 23 दिसंबर को और 14307/14038 प्रयागराज-बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस 22 से 24 दिसंबर तक निरस्त निरस्त की गई है। 22453/22454 लखनऊ-मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस 22 व 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
14235/14236 वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 14207/14208 पद्मावत एक्सप्रेस 21 से 24 दिसंबर और 13005/13006 हावड़ा-अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 19 से 23 तक निरस्त की गई हैं।
इसके अलावा 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 21 व 24 दिसंबर, 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 20 व 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी। 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 23 और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 22 दिसंबर को निरस्त रहेगी। 12355/12356 अर्चना एक्सप्रेस 21 व 22 दिसंबर को निरस्त की गई है।
लखनऊ तक चलाई जाएगी कुंभ एक्सप्रेस
ब्लॉक के दौरान 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस को 22 और 23 दिसंबर को देहरादून के स्थान पर लखनऊ तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ से देहरादून के बीच दो दिन निरस्त रहेगी। 23 और 24 दिसंबर को 12370 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस देहरादून के स्थान पर लखनऊ से चलाई जाएगी। यह ट्रेन दो दिन देहरादून से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी।
मार्ग बदल कर चलाई जाएंगी चार ट्रेनें
22 और 23 दिसंबर को 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग गोरखपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए चलाया जाएगा। 22 दिसंबर को 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस को बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का लखनऊ और हरदोई में ठहराव नहीं होगा। 21 से 23 दिसंबर तक 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर और 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को 22 व 23 दिसंबर को शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा। इन दिनों यह ट्रेनें लखनऊ नहीं जाएंगी।
13152 जम्मूतवी- कोलाकाता एक्सप्रेस और 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस को 22 दिसंबर को प्रारंभिक स्टेशनों से दो-दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा 15910 अवध असम एक्सप्रेस को 22 दिसंबर को रास्ते में 30 मिनट व 13151 जम्मूतवी-कोलाकाता एक्सप्रेस को रास्ते के स्टेशनों पर एक घंटा 30 का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।