फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18 people including the national secretary of a party were detained

Bareilly News: एक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समेत 18 लोग किए गए नजरबंद

Wed, 08 May 2024 05:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
18 people including the national secretary of a party were detained
आंवला। नगरिया सतन के पूर्व प्रधान, मतदाता सूची से नाम गायब-संवाद
देवरनियां। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए मुस्तैद पुलिस-प्रशासन ने कड़े कदम उठाए। कस्बा देवरनियां निवासी समाजवादी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव मोहसिन उद्धीन समेत भाकियू नेता चेयरमैन प्रत्याशी रहे मुस्तफा खां उर्फ लल्ला, जाबेद वारसी, हिस्ट्रीशीटर मुन्ना अन्डेवाला समेत डेढ़ दर्जन लोगों को सीओ के निर्देश पर देवरनियां पुलिस ने सोमवार रात से ही थाने में नजरबंद रखा। इन्हें मंगलवार मतदान खत्म होने से एक घंटा पूर्व पांच बजे छोड़ा गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा के अनुसार इनसे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका थी, जिसपर इन्हें नजरबंद रखा गया। पांच बजे नजरबंद रहे लोगों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डाला।
विज्ञापन

भीड़ लगाए लोगों पर पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
देवरनियां। मतदान के दौरान नगर पंचायत देवरनियां में मुस्लिम मतदाताओं का रुझान कम देखा गया। यहां सुबह से ही ज्यादातर मतदान केंद्र सुने पड़े रहे। यहां शाम को एक बूथ पर भीड़ लगाए लोगों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट प्राइमरी स्कूल देवरनियां में बने चार बूथों, डाक बंगले पर बना बूथ, राजकीय इंटर काॅलेज और जूनियर हाईस्कूल मुंडिया जागीर में बने बूथों पर मतदाताओं की कतार नहीं थी, जिससे यह मतदान केंद्र सुने पड़े नजर आए। मुस्लिम मतदाता दोपहर तक घरों से नहीं निकले, जबकि इससे उल्ट अन्य समुदाय के मतदाताओं में उत्साह देखा गया। कई लोगों के वोट ही नहीं होने पर वह वोट नहीं डाल सके।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा मतदान केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। थाना क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण रहा। देवरनियां प्राइमरी स्कूल के पास बूथ पर भीड़ लगाए लोगों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

आदर्श मतदान केंद्र पर सेल्फी लेने की होड़
देवरनियां। नगर पंचायत देवरनियां में शामिल कस्बा मुंडिया जागीर के राजकीय इंटर काॅलेज में बने मतदान केंद्र को नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी द्वारा आदर्श मतदान केंद्र बनाया था। इसपर वोट डालने के बाद चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी समेत तमाम लोगों ने सेल्फी ली। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed