फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18 applications received against 80 seats in B.Sc Mathematics

Bareilly News: बीएससी गणित में 80 सीटों के सापेक्ष आए 18 आवेदन

Fri, 04 Jul 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 04 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
18 applications received against 80 seats in B.Sc Mathematics
बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो गई है। महाविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन आवेदनों की संख्या सीटों के मुकाबले कुछ विषयों में काफी कम रही है। बीए, बीएससी और बीकॉम में अभी तक कुल 645 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। बीएससी गणित की 80 सीटों पर मात्र 18 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

प्राप्त आवेदनों में बीएससी जीव विज्ञान के लिए सर्वाधिक 147 छात्राओं ने आवेदन किया है, जबकि इसकी सीटें केवल 80 हैं, जो इस विषय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का संकेत देता है। बीकॉम की 160 सीटों के लिए 41 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि कला संकाय बीए में सबसे अधिक सीटें 720 हैं और इसके लिए 493 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पांच जुलाई को मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद सात जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर या सीधे महाविद्यालय में मेरिट सूची और प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। छात्राओं को इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं, आधार कार्ड, समर्थ पंजीकरण की प्रति और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed